featured
बलिया में बिजली विभाग के 2 अफसरों पर कार्रवाई, ऊर्जा मंत्री ने जेई और विजिलेंस प्रभारी को किया निलंबित
बलिया में घूसखोरी के मामले में बिजली विभाग के 2 अफसरों पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कार्रवाई की है। पिछले दिनों विद्युत चोरी के मामले में रिपोर्ट न दर्ज कराने के नाम पर उपभोक्ता से पैसा मांगने की ऑडिया क्लिप वायरल हुई थी। इसी पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने अवर अभियन्ता और प्रभारी विजिलेंस को तत्काल निलंबित करते हुए तत्कालीन मुख्य आरक्षी के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि ग्राम व पोस्ट चंद्रावर, बलिया निवासी विवेक कुमार चौहान और अंकित कुमार यादव से पैसे मांगने का मामला सामने आया था। रविवार को ऊर्जा मंत्री शर्मा जल निगम के फील्ड हॉस्टल में सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा यूपीपीसीएल के उच्च अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान बिजली चोरी से संबंधित मामला सामने आते ही उन्होंने अवर अभियंता विजिलेंस गोपीचंद गुप्ता तथा उप निरीक्षक प्रभारी प्रवर्तन दल अमित कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही बलिया के तत्कालीन मुख्य आरक्षी राजकुमार (वर्तमान में फिरोजाबाद जनपद में तैनात) के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को निर्देश दिए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने सभी विद्युत कार्मिकों और विजिलेंस टीम के कार्मिकों को सख्त चेतावनी दी है की विभाग में भ्रष्टाचार में संलिप्त तथा कार्य दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध अब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के मामलों में बिजली कार्मिकों की संलिप्तता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी के मामलों में कार्मिकों की संलिप्तता सीधे-सीधे विभागीय राजस्व को नुकसान पहुंचाने के साथ ही विभाग की छवि को भी धूमिल कर रही है। ऐसे कार्मिकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप ही सभी क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत फॉल्ट, ट्रांसफार्मर जलने या अन्य किसी कारण से बिजली आपूर्ति बाधित हुई हो, ऐसे प्रकरणों का त्वरित संज्ञान लिया जाए। उपभोक्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज करने वाले कार्मिकों को बहुत महंगा पड़ेगा। उन्हें अपनी लचर कार्य संस्कृति में शीघ्र सुधार लाना होगा।
इसके अलावा ऊर्जा मंत्री ने बिजली शटडाउन होने से पहले उपभोक्ताओं को सूचित करने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को समस्या न आए। बैठक में अध्यक्ष यूपीपीसीएल डॉ. आशीष कुमार गोयल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे तथा सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा


