बलिया में हादसेः कार की टक्कर से ठेला चालक की मौत, सड़क किनारे पलटी स्कार्पियो

बलिया के रसड़ा में अलग अलग दुर्घटनाओं में 1 की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पकवाइनर-सिधागरघाट मार्ग सिलहटा गांव के पास स्कॉर्पियो पुलिस के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा निवासी 35 वर्षीय अंकुर सिंह और 22 वर्षीय चालक छोटे सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसमें अंकुर की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। दूसरा हादसा रसड़ा के रसड़ा-मऊ मार्ग पर मोकलपुर गांव के पास रविवार को सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार इनोवा कार की ठेला में पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में ठेला लेकर कबाड़ खरीदने जा रहे क्षेत्र के सुलुई गांव निवासी 52 वर्षीय राजन गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से इनोवा चालक फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक राजन गुप्ता गांवों में घूमकर ठेले पर कबाड़ खरीदने का धंधा करते थे। सुबह में घर से पकवाइनार गांव की तरफ ठेला लेकर कबाड़ खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago