Categories: Uncategorized

बलिया खाद्यान्न घोटाले में आरोपी कोटेदार गिरफ्तार

बलिया के चर्चित खाद्यान्न घोटाले में आरोपी कोटेदार को ईओडब्लू ने रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लू) वाराणसी सेक्टर के एसपी डी प्रदीप कुमार के अनुसार बलिया खाद्यान्न घोटाले के आरोपी कोटेदार सुरेश प्रसाद यादव को इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह की टीम ने पुलिस लाइन से गिरफ्तार किया।

आरोपी कोटेदार बलिया के बैरिया का निवासी है। बता दें की संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत हुए करोड़ों के गबन में साल 2006 से आरोपियों की तलाश थी। आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण की अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक विंध्यवासिनी मणि त्रिपाठी, निरीक्षक महेश पांडेय, अरविंद सिंह, शशिकांत सिंह, विनीत सिंह, विनोद यादव, सरफराज अंसारी, राज सिंह यादव आदि शामिल है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago