बलिया के रसड़ा में अलग अलग दुर्घटनाओं में 1 की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पकवाइनर-सिधागरघाट मार्ग सिलहटा गांव के पास स्कॉर्पियो पुलिस के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा निवासी 35 वर्षीय अंकुर सिंह और 22 वर्षीय चालक छोटे सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसमें अंकुर की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। दूसरा हादसा रसड़ा के रसड़ा-मऊ मार्ग पर मोकलपुर गांव के पास रविवार को सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार इनोवा कार की ठेला में पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में ठेला लेकर कबाड़ खरीदने जा रहे क्षेत्र के सुलुई गांव निवासी 52 वर्षीय राजन गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से इनोवा चालक फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक राजन गुप्ता गांवों में घूमकर ठेले पर कबाड़ खरीदने का धंधा करते थे। सुबह में घर से पकवाइनार गांव की तरफ ठेला लेकर कबाड़ खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…