Categories: बलिया

बलियाः बस्ती में बिजली न पहुंचने को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बलिया के बाँसडीह में कुछ बस्ती ऐसी हैं, जहां आज तक बिजली नहीं पहुंची। सतपोखर व मझवा बस्ती में लोग अभी भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बावजूद यहां आज तक बिजली नहीं पहुंची। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजा कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अभिजीत तिवारी ने कहा कि ये हमारे लिए कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आज तक इस बस्ती में बिजली नही पहुच पाई। यहाँ के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के लिए शर्म की बात है। लगातार संघर्ष करने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों के कान में जु तक नही रेंग रही।

गांव में बिजली न पहुंचने से आक्रोशित तिवारी ने अधिकारियों पर उदासीनता के आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार SDM, बिजली विभाग के विधुत विवरण अभियंता व एक्सीयन, SDO सबसे सम्पर्क करने के बावजूद भी अब तक कुछ नही हुआ लगातार चक्काजाम, धरना, ज्ञापन देने पर भी कोई सुनवाई नही हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी तक हम गांधीवादी तरीके से संघर्ष कर रहे हैं, पर अगर बिजली विभाग द्वारा अगर जल्द से जल्द करवाई नही की गई तो गांधीवादी छोड़ भगत सिंह का रूप लेने में देरी नही होगी।इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष विजेंदर पाण्डेय मुखिया, अमित राजभर, सुभाष राजभर, संतोष राजभर, बंधु राजभर, शिवनाथ राजभर, राजमुनि देवी, लचिया राजभर, अमिता राजभर, बासमती देवी आदि सतपोखर बस्ती के लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago