बलिया
बलिया के सभी ब्लॉकों में होगी अभ्युदय विद्यालय की स्थापना
बलिया जिले के हर ब्लॉक में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्थापना की जा रही है। यह विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर देंगे। इनमें बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ ही उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर भी जोर दिया जाएगा। स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी से लेकर खेल मैदान की सुविधा रहेगी।
अभी जिले में करीब साढ़े 2200 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल संचालित होते हैं। इनमें करीब 2 लाख 80 हजार बच्चे पढ़ाई करते हैं। लेकिन निजी स्कूलों की बढ़ती संख्या और सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी के चलते परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम हो रही है। ऐसे में अब सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होगा। बेहतर सुविधाओं के साथ सौंदर्यकरण पर ध्यान दिया जाएगा।
28 अप्रैल को महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) अनामिका सिंह की ओर से पत्र जारी कर इसकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों की सूची तैयार करने में जुटा है। जिसके बाद शासन की तरफ से अभ्युदय स्कूल खोले जाएंगे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो ऐसे विद्यालयों के भवन की डिजाइन पर्यावरण की हितैषी और प्राकृतिक ऊर्जा के अनुकूल होगी। इसके साथ ही आधुनिक बाल मैत्रिक व दिव्यांग सुलभ आदि का इंतजाम होगा। स्कूल में संबंधित गांवों के बच्चों को कक्षा एक से आठ तक की उच्चकोटि का माहौल व शारीरिक विकास आदि की व्यवस्था की जाएगी।
अभ्युदय स्कूल 5 कमरों का एकीकृत भवन होगा, जिसमें स्टाफ रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम होगा। भवन की इकाई का निर्माण भूकंप रोधी तकनीकी को ध्यान में रखकर होगा। इसमें आधुनिक अग्निशमन यंत्र भी लगेंगे। यहां स्मार्ट क्लास भी बनेगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की शैक्षिक एवं खेलकूद संबंधी, मल्टी डायमेंशनल व मल्टी स्केल स्पेस का प्रावधान किया जाएगा।
सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को सम्मान के साथ स्वस्थ व स्वच्छ भोजन की व्यवस्था के अलावा पक्का डायनिंग हाल, कुसन, हाथ डिश वॉश यूनिट, यूटिलिटी यार्ड आदि का निर्माण होगा। सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के लिए मैदान, स्थाई स्टेज व झंडा फहराने व बच्चों के परेड मार्च के लिए जगह व झूला आदि होगा। बालिका शौचालय में इन्सीनरेटर व सभी शौचालय पर्यावरण के अनुकूल और पानी की बचत को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे। कक्षा वर्ग व उम्र के अनुसार डेस्क-बेंच लगाए जाएंगे और आरओ की स्थापना होगी।
कंपोजिट अभ्युदय स्कूल का निर्माण करीब 3 हजार वर्ग मीटर भूमि पर होगा। शासन की ओर से जो मानक तय किए गए हैं, उसके अनुसार स्कूल में छात्रों की संख्या 250 होनी चाहिए। बीएसए ने इसकी सूची तैयार करने की जिम्मेदारी सभी खंड विकास अधिकारियों को सौंपी है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरु होगा।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


