बलिया
RK मिशन स्कूल के पू्र्व छात्र आयुष पांडे ने हॉकी में जीता गोल्ड, बलिया में हुआ सम्मान
बलिया के आरके मिशन स्कूल के पूर्व छात्र आयुष पांडे ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 में गोल्ड मेडल हासिल किया है।आयुष की इस उपलब्धि पर आरके मिशन स्कूल ने उनका सम्मान किया। आरके मिशन स्कूल के द्वारा खेल प्रतिभाओं को शुरु से ही बढ़ावा दिया जाता है, इसी का परिणा है कि अब स्कूल के पूर्व छात्र आयुष ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का परचम लहराया है। आयुष पांडे पहले एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
आरके मिशन स्कूल में आयोजित समारोह में आयुष का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने आयुष पांडे को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बलिया के लोगों में असीमित प्रतिभा है, उसे तराशने की जरुरत है, जिससे बच्चे राष्ट्रीय हॉकी टीम में शामिल होकर एक प्रतिभावान खिलाड़ी बने। उन्होंने राजबहादुर को भी उत्कृष्ट हॉकी खेलने के लिए सम्मानित किया। आर.के. मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने आयुष पांडे व प्रतिभावान खिलाड़ी के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि नीरज शेखर जी को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयुष पांडे को स्मृति चिन्ह व नगद 5100 रुपए की राशि प्रदान कर हर्ष श्रीवास्तव जी ने उन्हें सम्मानित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आयुष पांडे व राजबहादुर जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी विद्यालय की ही देन है, साथ ही उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभा के विकास के पीछे क्रीड़ा शिक्षकों का अहम योगदान है। विद्यालय प्रतिभावान खिलाड़ियों के विकास के लिए सदैव तत्पर रहा है और वे चाहते हैं कि यह खिलाड़ी देश का नाम रोशन करें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य लाला रत्नेश्वर ने माननीय श्री नीरज शेखर जी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान समारोह में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आयुष पांडे व राजबहादुर की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अविनाश सिंह ,रितु सिंह , सरदार अफजाल अंसारी, अमित कुमार व समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मल्लिका खान ने किया।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


