बलिया
बलिया में मणिपुर घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
पिछले 80 दिनों से मणिपुर में काफी हिंसात्मक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बीते दिन महिलाओं पर अत्याचार का क्रूर वीडियो सामने आया। जिसके बाद पूरे देश में बवाल देखने को मिल रहा है।
इसी बीच बलिया में भी आम आदमी पार्टी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि मणिपुर राज्य इस वक्त आंतरिक अशांति के बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है।मणिपुर करीब 2 महीने से जल रहा है लगातार हिंसा के कारण मणिपुर एवं मणिपुर के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, वहीं 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं एवं करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है।
उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। बीते दिन मणिपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा कर उनके साथ गैंगरेप किया गया महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। यह बात हैरानी पैदा करती है कि देश के एक राज्य में करीब 2 महीने से हिंसा जारी है लेकिन केंद्र सरकार मौन है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया है। इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में राज्य सरकार की नाकामी भी साफ दिखाई दे रही है। ऐसे माहौल में मणिपुर के नागरिकों की जिंदगी एक खतरनाक दौर से गुजर रही है।
ऐसे में आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि मणिपुर राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। राज्य में शांति बहाल के लिए उचित और ठोस कदम उठाए जाए। महिलाओं के साथ घिनौना कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
इस दौरान पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मुकेश सोनी, डॉ प्रदीप कुमार ,अशोक कुमार गुप्ता, सर्वदमन कुमार, दुर्गेश यादव कवि जी, रंजय कुमार यादव, छोटे लाल चौरसिया, धनंजय यादव, योगेश कुमार खरवार, विजय कनौजिया, सत्येंद्र नाथ वर्मा, अमरेश कुमार यादव गायक, राजकुमार मौर्य, अमरेंद्र सिंह, विजय कुमार, कपिलेश्वर दयाल, संजीव कुमार, विजय शंकर राजभर, अमरीश चौबे, बबलु राजभर, सोनू सिंह , सतीश कुमार सिंह , ओम प्रकाश मिश्रा , रामाश्रय यादव, ऋषि भारत, विजय कुमार पाल ,नवीन कुमार, संदीप कुमार सिंह, संत प्रकाश सिंह ,संजय यादव ,राकेश यादव, रविकांत यादव आदि मौजूद थे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


