बलिया
बलिया में डिजिटल शिक्षा को मिला नया मंच: ‘Digital Gyanis’ संस्थान का भव्य उद्घाटन, पूर्व राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने की शिरकत
बलिया के युवाओं को तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में आज Digital Gyanis संस्थान का भव्य शुभारंभ हुआ। सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के समीप स्थित इस संस्थान का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री श्री आनंद स्वरूप शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा, “Digital Gyanis जैसे संस्थान न केवल युवाओं को आधुनिक डिजिटल स्किल्स प्रदान करेंगे, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर भी करेंगे। बलिया जैसे प्रतिभाशाली जिले को ऐसे ही नवाचारपूर्ण शैक्षिक मंचों की आवश्यकता थी।”
संस्थान आधुनिक तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिसमें शामिल हैं: डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेबसाइट डेवलपमेंट, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, फ्रीलांसिंग। ये सभी पाठ्यक्रम हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ छात्रों को पढ़ाए जाएंगे, जिससे वे उद्योग-तैयार बन सकें।
संस्थान के संस्थापक व सीईओ श्री जनार्दन तिवारी, जो HotelYaari E-commerce Pvt. Ltd. के भी संस्थापक हैं, ने बताया, “हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के युवाओं को रोजगारोन्मुखी डिजिटल शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। ताकि वे महानगरों पर निर्भर न रहें और अपने क्षेत्र में ही अवसर उत्पन्न कर सकें।”
इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे और संस्थान की इस पहल की सराहना की।

बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


