Uncategorized
पाकिस्तानी पीएम इमरान खान और नसीरुद्दीन शाह को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कह दी ये बड़ी बात.
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को निशाने पर लिया . वैसे तो असदुद्दीन ओवैसी अपने भाषण के दौरान किसी ना किसी पर हमला करते दिखाई देते हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा क्यों किया जिससे उनकी हर तरफ तारी से होने लगी . आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला दरअसल मामला शुरू हुआ बॉलीवुड के मशहूर अदाकार नसीरूद्दीन शाह के एक बयान से . नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक बयान में आज के माहौल को देखते हुए चिंता जताई उन्होंने कहा मेरी मजहबी तालीम हुई लेकिन मेरी पत्नी रत्ना पाठक शाह बेहद लिबरल फैमिली से आती हैं .
मैंने अपने बच्चों को मजहबी तालीम नहीं दी मेरा मानना है अच्छाई और बुराई का धर्म से कोई लेना देना नहीं है अच्छाई और बुराई के बारे में जरूर सिखाया हूं . मुझे फिक्र है अपने बच्चों को लेकर अगर कल को किसी भी ने घेर लिया उनको और पूछा कि तुम हिंदू हो कि मुसलमान ? उनके पास कोई जवाब नहीं होगा . इन बातों से मुझे डर नहीं लगता बल्कि गुस्सा आता है मैं चाहता हूं कि हर सही सोचने वाले इंसान को इस बात पर गुस्सा आना चाहिए . डर नहीं लगना चाहिए हमें हमारा घर है हमें कौन निकाल सकता है यहां से .

नसीरुद्दीन शाह के इस बयान को लोगों ने तोड़ मरोड़ कर आधा अधूरा कर शेयर करने लगे और कहने लगे कि बॉलीवुड अदाकार नसीरुद्दीन शाह ने कहा है हमें भारत में डर लगता है . बिना बात की ताकि किए हुए बिना सजाने लोग नसीरुद्दीन शाह को गाली देने लगे देशद्रोही कहने लगे पाकिस्तान जाने की नसीहत देने लगे .

नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई नसीरुद्दीन शाह का बयान तमाम मीडिया चैनलों पर मुख्य खबर के तौर पर चलने लगा. इसी बीच मौका देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि हम मोदी सरकार को सिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाना चाहिए .

इमरान के इस बयान पर नसीरुद्दीन शाह ने भी इमरान को करारा जवाब दिया एक अखबार से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि इमरान को अपने मूल पर ध्यान देना चाहिए ना थी उन बातों पर जिससे उनका कोई लेना देना नहीं है भारत पिछले 70 सालों से लोकतंत्र है और हमें पता है हमें अपना ख्याल किस तरह रखना चाहिए .

इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी एक ट्वीट कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला बोल दिया उन्होंने लिखा पाकिस्तानी संविधान के अनुसार एक मुसलमान राष्ट्रपति हो सकता है भारत से दबे कुचले वर्ग के कई लोग राष्ट्रपति बन चुके हैं अब वक्त आ गया है कि खान साहब सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करें और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर भारत से कुछ सीखें.

दोस्तों आपको बता दें असदुद्दीन ओवैसी पहले भी कई बार पाकिस्तान को करारा जवाब दे चुके हैं यह पहली बार नहीं है . इससे पहले 2017 में असदुद्दीन ओवैसी और कीर्ति आजाद एक पाकिस्तानी प्रोग्राम में गए थे जहां बहस के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी एंकर और प्रवक्ताओं की धज्जी उड़ा दी थी .
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?
-
featured2 weeks agoबेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
-
featured2 weeks ago2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
-
बलिया1 day ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी





