Uncategorized
अक्षय कुमार के बेटे का दिल इस चुलबुली अभिनेत्री ने चुराया, सरेआम आरव ने कह दिया अपने दिल की बात
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जो कि कई दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं लोकप्रिय हैं इनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है इसमें कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है . हाल यह है कि इन लोकप्रिय कलाकारों के बच्चे भी अब सुर्खियां बने रहते हैं सोशल मीडिया से लेकर बड़े-बड़े मीडिया चैनलों पर इन की खबर कभी न कभी सुर्खियों में रहती है . यहां तक कि इन लोकप्रिय कलाकारों के कुछ बच्चे बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं और कुछ डेब्यू करने की तैयारी में है . बड़े कलाकारों के परिवार से होने की वजह से इन बच्चों पर मीडिया की नजर बनी होती हैं .
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले मशहूर कलाकार अक्षय कुमार का बेटा भी अब सुर्खियों में रहने लगा है . बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कई दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और इनकी फिल्में सुपरहिट ही होती हैं . अक्षय कुमार साल में तीन चार फिल्में दे ही देते हैं और ताबड़तोड़ कमाई करने वाले कलाकारों में यह भी शामिल है .

दोस्तों आज हम अक्षय कुमार की नहीं बल्कि अक्षय कुमार की बेटी की बात करेंगे अक्षय कुमार का बेटा अक्षय कुमार से भी हैंडसम दिखता है उसकी उम्र अभी सिर्फ 16 साल है . अक्षय कुमार का बेटा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आने लगा है . इस बार अक्षय कुमार का बेटा किसी अभिनेत्री को लेकर सुर्खियों में है. अक्षय कुमार का बेटा आरव कुमार इस बार एक अभिनेत्री को लेकर काफी चर्चा में हैं .

कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार इस बॉलीवुड अभिनेत्री के दीवाने हैं उन्होंने इस बार दिल खोलकर बताया कि वो आखिर किस को पसंद करते हैं आपको बता दें यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा आलिया भट्ट है . पिछले एक इंटरव्यू के दौरान आरव कुमार ने अपने दिल की बात सबके सामने रखी। जब उनसे पुछा गया की वो बॉलीवुड में किस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा पसंद करते है तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने नाम लिया आलिया भट्ट ।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027





