Connect with us

बलिया

बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हज़ार लीटर बहन और 200 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Published

on

बलिया के सिकंदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 शराब व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने तीन हजार लीटर लहन नष्ट,दो सौ लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है।

इस कार्रवाई से इलाक़े में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक। विकासचंद पाण्डेय अपनी टीम के साथ इलाक़े में घूम रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठौडा के दियरा में नदी के बीच में टापू पर सरपतों में छिपकर कुछ लोग कच्ची शराब बना रहे हैं। इसके साथ ही कच्ची शराब को बेचने के लिए नाव से बाहर ले जाने वाले है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कठौड़ा दियरा में नदी के किनारे टापू पर छापेमारी करते हुए दो अभियुक्तो जलेश्वर राजभर पुत्र स्व. शिवमंदिल राजभर तथा बिचारी बिन्द पुत्र स्व. सालिक बिन्द निवासीगण ग्राम लीलकर थाना सिकन्दरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 5 प्लास्टिक की जरीकेन में दो सौ लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची देशी शराब बरामद कर लिया। वहीं शराब बनाने का उपकरण 5 किलो यूरिया, 500 ग्राम फिटकरी 500 ग्राम नौसादर भी बरामद कर लिया। पुलिस ने तीन हजार लीटर लहन व अन्य शराब बनाने वाली सामग्री को नष्ट कर दिया।

आरोपियों ने बताया कि हम सभी लोग मिलकर अवैध कच्ची शराब टापू पर छिपकर बनाते है तथा शराब में नौशादर,यूरिया एवं फिटकरी मिलाते है। जिससे कच्ची शराब में नशा तीव्र हो जाये। बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण कच्ची शराब की बिक्री ज्यादा होती है। हम लोग बिहार राज्य में व आस पास के कस्बों में शराब ले जाकर बेच देते है जिसे बेचकर अच्छा पैसा मिल जाता है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!