बलिया
एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा बलिया का रेलवे स्टेशन
बलिया विकसित जिला बनने की दिशा में लगातार अग्रसर है। जिले में अलग-अलग विकास कार्यों के जरिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बलिया के रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह विकसित किए जाने की तैयारी की जा रही है। बलिया के स्टेशन पर वो सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो वाराणसी, गोरखपुर, दिल्ली व मुंबई जैसे बड़े स्टेशनों पर मौजूद रहती है। विकास कार्य पूरा होने पर जिले के रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की झलक दिखेगी।
यह सब कुछ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की मेहनत से संभव हो पाया है। सांसद ने बताया कि बलिया रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे के जमीन पर व सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के जमीन पर शापिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। जहां अन्य सामग्रियों के साथ-साथ मोटे अनाजों के सरकारी विक्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
सांसद ने जोर देकर कहा कि आचार संहिता के पहले ही आरा से बैरिया को जोड़ने के लिए दो लेन की सड़क व महुली घाट पर सड़क पुल के निर्माण के लिए धन अवमुक्त होगा। इसकी सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सांसद में स्पष्ट किया कि उक्त सड़क पुल बन जाने के बाद पटना से डेढ़ घंटे में बैरिया व 2 घंटे में बलिया आराम से पहुंचा जा सकेगा। इससे जिलेवासियों को काफी फायदा होगा।
वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बकुलहा में रेलवे यार्ड बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड व रेल मंत्री के समक्ष मैंने रखा है। फिलहाल इसकी मंजूरी प्राप्त नहीं हो सकी है। आने वाले दिनों में वह भी स्वीकृत होगा।
इसके अलावा अच्छी खबर ये भी है कि जल्द ही बलिया से पटना व बलिया से वाराणसी के लिए नई मेमो गाड़ी का परिचालन शुरू होगा। इसकी तिथि तत्काल रेल अधिकारियों से वार्ता करके घोषित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दो साल कोरोना ने बर्बाद कर दिया है। बावजूद इसके मैने अपने स्तर से हर संभव विकास कार्य करने का प्रयास किया है। कुछ विकास कार्य हुआ है। कुछ आगे होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो भी प्रस्ताव मैंने अपने निधि से सत्संग भवन, सामुदायिक भवन, विद्यालय मे व्यायामशाला के लिए प्रस्ताव दिया है। वह तत्काल शुरू कराया जाए।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इसमें कोई हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्मी से पूर्व सभी रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश भी पत्रकारों के सामने फोन करके रेल के अधिकारियों को संसद ने दिया।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


