बलिया
रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, छपरा जंक्शन पर कार्य के चलते कई ट्रेनें हुई निरस्त
रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छपरा जंक्शन पर यार्ड रिमाडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। कुछ गाड़ियों को बलिया से चलाया जाएगा वहीं कुछ गाड़ियां निरस्त रहेंगी।
05031/05032 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवम्बर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेगी।05453/05454 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवम्बर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। 05459/05460 सीतापुर-शाहजहाँपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवम्बर, 2023 से 12 जनवरी, 2024 तक निरस्त रहेंगी। वाराणसी सिटी से 29 एवं 30 नवम्बर को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
इसके अलावा कुछ गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन हुआ है। छपरा से 05, 12,19, 26 दिसम्बर, 2023 एवं 02 तथा 09 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी से चलायी जाएगी। यह गाड़ी छपरा के भटनी के मध्य निरस्त रहेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 नवम्बर, 07,14,21,28 दिसम्बर 2023 तथा 04 एवं 11 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से छपरा के मध्य निरस्त रहेंगी।
छपरा से 02, 09, 16, 23, 30 दिसम्बर, 2023 एवं 06 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलाई जाएगी। दिल्ली से 03, 10, 17, 24, 31 दिसम्बर, 2023 एवं 07 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी। छपरा से 29, 30 नवम्बर, 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 दिसम्बर, 2023 तथा 02, 04, 05, 07, 09 एवं 11 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलाई जाएगी।
दुर्ग से 27, 28, 29, 30 नवम्बर, 01, 02, 04, 06, 08, 09, 11, 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23, 25, 27, 29, 30 दिसम्बर, 2023 तथा 01, 03, 05, 06, 08, 10 एवं 12 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी।
मथुरा से 29 नवम्बर, 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसम्बर, 2023 तथा 01, 03, 05, 08, 10 एवं 12 जनवरी, 2024 को चलने वाली 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। छपरा से 29 नवम्बर, 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25, 27 दिसम्बर, 2023 तथा 01, 03, 08 एवं 10 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलाई जाएगी।
बता दें कि छपरा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य केपूरे हो जाने के बाद जंक्शन पर 3 नए प्लेटफॉर्म उपलब्ध होंगे। छपरा जंक्शन का गुड्स यार्ड, जो अब तक नॉन इंटरलॉक था और मैनुअली गाड़ियों को संचालित किया जाता था, वह इंटरलॉक हो जाएगा। जिससे अधिक गुड्स गाड़ियों को अपेक्षाकृत कम समय में रिसीव एवं डिस्पैच किया जा सकेगा।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


