बलिया
बलिया – आरके मिशन स्कूल में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव
बलिया। देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आरके मिशन स्कूल बलिया में भी दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संपूर्ण रामायण को सिर्फ 15 मिनट में प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर शिक्षिका रंजना राय ने दीपावली के पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि श्री रामचंद्र जी का जीवन अनुकरणीय है। दीपावली दीपो को प्रकाशित करने का पर्व है, अज्ञान रूपी अंधकार से मुक्त कर जीवन को प्रकाशमय बनाना है सभी छात्र छात्राओं को दीपावली की शुभकामना दी।
वहीं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन इस अवसर पर हुआ। विभिन्न कक्षा के छात्र छात्राओं ने रंगोली बनाई। विद्यालय के प्रांगण में एक बृहद रंगोली अत्यंत ही स्मरणीय बना। जिसका थीम था विविधता मे एकता ” भारत जैसे देश का विकास सभी लोगों का उन्नत में है। रंगोली को 11वीं और 12वीं वाणिज्य के बच्चों ने बनाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य लाला रत्नेश्वर ने इस अवसर पर विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामना दी। हर्ष श्रीवास्तव प्रबंधक आरके मिशन स्कूल बलिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व दीप का ही नहीं अपितु जीवन में प्रकाश और आशा का भी संचार करता है। इस पर्व पर छात्र छात्राओं को पटाखों से भी दूर रहने का कहा क्योंकि प्रदूषण बढ़ना सुयोग्य नागरिक का काम नहीं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


