फेफना
बलिया – माल्देहपुर से कदम चौराहे तक 49 करोड़ में होगा सड़क चौड़ीकरण
बलिया में लोगों को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। क्योंकि NH-31 पर माल्देहपुर चौराहे से कदम चौराहे तक सड़क को चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए करीब 48. करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिसकी जानकारी सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दी। साथ ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बलियावासियो की ओर से धन्यवाद दिया।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक पत्र भी जारी किया। जिसमें जानकारी दी गई है कि NH-31 पर माल्देहपुर चौराहे से कदम चौराहे तक के खण्ड के दोनों तरफ स्थायी नालियों के साथ 4 लेन सड़क के चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी गयी है, जिसकी कुल लंबाई 4.6 किमी. है इसके लिए 48.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द ही शुरू होगा।
इस पत्र को शेयर करते हुए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दी। साथ ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बलियावासियो की ओर से धन्यवाद दिया। और अपनी खुशी जाहिर की।
फेफना
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार सदर बलिया अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना और मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। वहीं, राजस्व लेखपाल चितबड़ागांव बृजेश यादव एवं अधिवक्ता रामयश यादव ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया और इसके लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं छात्रों वंदना पांडेय, रिया सिंह, कृतिका सिंह और अस्मित कुमार ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने से संबंधित कई सवाल पूछे। तहसीलदार अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला होता है।
featured
जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे वैज्ञानिकों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को बेहद सरल और रोचक अंदाज में समझाया। बच्चों के आत्मविश्वास और उनकी प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावक एवं अतिथि काफी प्रभावित नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सुश्री प्रिया ओझा ने पूजा की तैयारियों और मुख्य अतिथि के स्वागत की जिम्मेदारी निभाई, जबकि मंच संचालन अन्वी राय और अफजा खातून ने किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सोहांव श्री लालजी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के विभिन्न मॉडल देखे और उनसे सवाल-जवाब भी किए। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री लालजी ने कहा कि विज्ञान को केवल रटने की नहीं, बल्कि समझने और प्रयोग करके सीखने की जरूरत है। बच्चों द्वारा स्वयं मॉडल तैयार करने से उनमें जिज्ञासा, तर्कशक्ति और वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के सवालों को प्रोत्साहित करने और उन्हें नए प्रयोग करने के अवसर देने की अपील की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
प्रदर्शनी में कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने स्वस्थ एवं अस्वस्थ भोजन, पौधों के भाग, दिन-रात का प्रभाव और इंद्रधनुष जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा 2 (ए) की शैलजा सिंह ने पौधों के प्रकार का मॉडल दिखाया। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने जल संचयन, जल के स्रोत, प्रकाश संश्लेषण और स्वच्छ पृथ्वी का संदेश देने वाले मॉडल बनाए।
कक्षा 3 (ए) के अभिराम ने जल चक्र और रिया एकिका ने वॉटर डिस्पेंसर का मॉडल प्रस्तुत किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने पाचन तंत्र और ग्रीन हाउस प्रभाव को भी अपने मॉडलों के माध्यम से समझाया।
कक्षा 4 में अंश कुमार ने सौरमंडल, शिवांश यादव ने दांतों के प्रकार, शौर्य उपाध्याय ने पाचन तंत्र और इंशिराह आरिफ ने स्वच्छ एवं गंदी पृथ्वी का मॉडल प्रस्तुत किया।

कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। विशाल यादव ने स्मार्ट सिटी, आयुष कुमार ने नवीकरणीय ऊर्जा, रुद्रांश राय ने वर्षा जल संचयन, अफजा एवं अंशिका जायसवाल ने फूल के भाग और वाणीश्री गुप्ता ने ज्वालामुखी का मॉडल प्रदर्शित किया। वहीं आराध्या यादव ने पादप कोशिका, अफजा खातून ने आंख की संरचना और अवनि राय ने पृथ्वी की परतों को विस्तार से समझाया। प्रदर्शनी में ज्वालामुखी का मॉडल दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री तुषार नंद, वरिष्ठ समन्वयक श्री अरविंद चौबे, कनिष्ठ समन्वयक श्रीमती नीतू मिश्रा और प्रधानाचार्य श्री अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। प्राथमिक विज्ञान शिक्षिकाओं सुश्री अंशिका केशरी एवं सुश्री मानसी गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इन मॉडलों को तैयार किया।

प्रधानाचार्य श्री अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे चीजों को समझकर सीखें। प्रबंध निदेशक श्री तुषार नंद ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर छोटी उम्र के बच्चे भी अपनी कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
फेफना
फेफना विधानसभा सर्वे 2027
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह यादव के कामकाज को आप कितने नंबर देंगे, क्या उन्हें फिर से टिकट मिलना चाहिए, और अगली बार किस दल व किस नेता पर भरोसा करेंगे? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय बताएं।
-
बलिया2 weeks ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
-
फेफना1 day agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी
-
featured6 days agoतीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
-
featured5 days agoबेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
-
featured3 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान


