Connect with us

बलिया

20 महीने में बन जाएगा ग्रीन-फील्ड एक्सप्रेस-वे, दिल्ली और बिहार से सीधी कनेक्टिविटी, JOB के बढ़ेंगे अवसर

Published

on

बलिया से लखनऊ, दिल्ली और बिहार तक कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए बनाया जा रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 20 महीने में बन जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे के जरिए यूपी की बिहार से कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। 31 अगस्त तक कंपनी चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। एक्सप्रेस-वे का निर्माण 4 फेज में किया जाएगा।

20 महीने में बन जाएगा एक्सप्रेस-वे – बता दें उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सड़कों और एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले गाजीपुर से बलिया तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की सौगात मिली है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को NHAI ने ग्लोबल टेंडर किया है। 134.39 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना 4 फेज में बनेगी और इसके लिए अलग-अलग निर्माण एजेंसी होंगी। चारों फेज के काम 2726.27 करोड़ रुपये की लागत से होंगे। इसके निर्माण के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। परियोजना को पूरा करने के लिए 15 से 20 माह की समय सीमा रखी गई है। 31 अगस्त तक कंपनी चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई 60 मीटर होगी।

एक्सप्रेस-वे के डिजाइन को मंजूरी- शासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए ई-टेंडर कर दिया है। जिले के 36 गांवों की मुआवजा दरें भी तय हो गई हैं। सड़क परिवहन मंत्रालय नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे की डिजाइन को स्वीकृति दे दी है। चितबड़ागांव में टोंस नदी पर एक पुल भी बनेगा। करीब 500 करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण का पहला फेज गाजीपुर में हृदयपुर से शाहपुर तक होगा। एक्सप्रेस-वे को गाजीपुर के उत्तरपुर गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए डबल ट्रंप बनाएंगे। यहां पर वाहन चढ़ेंगे और उतारे जाएंगे। यह बलिया शहर से करीब 34 किलोमीटर दूर है।

फेज-एक : हृदयपुर से शाहपुर
42.50 किलोमीटर लंबाई
838.22 करोड़ स्वीकृत लागत

फेज-दो : शाहपुर से पिंडारी
35.65 किलोमीटर लंबाई
780.37 करोड़ स्वीकृत लागत

फेज-तीन : पिंडारी से रिविलगंज बाईपास
38.37 किलोमीटर लंबाई
799.81 करोड़ स्वीकृत लागत

फेज-चार : बक्सर के मुख्य मार्ग तक
17.27 किलोमीटर लंबाई
308.30 करोड़ स्वीकृत लागत

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का स्वीकृत ब्लू प्रिंट- एक्सप्रेस-वे NH-29 (गोरखपुर-वाराणसी हाईवे) पर गाजीपुर बाईपास के पास जंगीपुर से शुरू होगा, जो करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, माल्देपुर, हल्दी व बैरिया होते हुए चांददियर फिर मांझी घाट तक। इसे बलिया शहर के बाहर से गुजारेंगे, इसके लिए बाईपास भी प्रस्तावित है। इस रूट पर NH-29 और NH-19 (गाजीपुर-बलिया-छपरा हाईवे) सीधे जुड़ रहे हैं।

हरे-भरे इलाकों से गुजरेगा – ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का तात्पर्य उस एक्सप्रेस वे से है, जो हरे-भरे इलाकों से होकर गुजरते हैं। इन्हें ग्रीन कारिडोर भी कहा जाता है। मतलब ऐसी जगह, जहां पहले कभी सड़क न रही हो, इसके लिए कोई बिल्डिंग या सड़क तोड़ने का झंझट भी नहीं होता। हाईवे के किनारे हरे-भरे पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए अलग से धनराशि स्वीकृत है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!