Connect with us

featured

ओम प्रकाश राजभर का ऐलान, ‘सपा का समर्थन करेंगे’ जिले में इनकी राह हुई मुश्किल !

Published

on

बलिया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा का समर्थन करने का ऐलान किया। श्री राजभर का कहना है कि वह भाजपा को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। वह वाराणसी में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने राजनीतिक टिप्पणी करके पूर्वांचल की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।

ओमप्रकाश राजभर का यह ऐलान कई मायनों में पूर्वांचल की राजनीति पर असर डालने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ में चुनाव लड़े ओम प्रकाश भाजपा की तरफ से कैबिनेट मंत्री भी बनाए गए। मगर 2 साल के भीतर ही इस्तीफा देकर ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया। पंचायत चुनाव के ठीक पहले प्रदेश में आप सहित कई दलों एवं ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव में उतरे थे।

‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ नाम के इस गठबंधन में फूट की भी खबरें आ रही थी लेकिन ओमप्रकाश राजभर ने इस बार बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि ओवैसी, कृष्णा पटेल, बाबूलाल कुशवाहा की पार्टी सहित 10 संगठनों वाले भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सपा के समर्थन पर कहा कि अखिलेश यादव व शिवपाल यादव दोनों से बातचीत चल रही है। मोर्चा के संकल्प व उद्देश्यों के साथ जो आएगा, सभी का स्वागत होगा।

बलिया की राजनीति पर क्या होगा असर

ओमप्रकाश राजभर के ऐलान के बाद बलिया की सियासत पर सपा की पकड़ मजबूत होने के आसार हैं। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के पास फिलहाल बलिया में एक दर्जन जिला पंचायत सदस्य हैं। लगभग इतनी ही संख्या में सपा के पास भी जिला पंचायत सदस्य हैं। 58 जिला पंचायत सदस्यों वाले इस जिले में फिलहाल इस घोषणा के बाद सपा की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। अप्रत्यक्ष तौर पर आर्थिक हिसाब से तय होने वाले इस चुनाव में फिलहाल सपा जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव की पत्नी और वार्ड नम्बर 42 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रंजू यादव की दावेदारी की अटकलें लग रहीं थीं।

अब ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि वह सपा का समर्थन करेंगे। ऐसे में स्पष्ट है कि श्री राजभर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा के उम्मीदवार को ही चयनित करने का मन बना रहे हैं। इधर 8 जिला पंचायत सदस्यों के साथ बसपा से अंबिका चौधरी के पुत्र भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे थे। गौरतलब है कि वार्ड नंबर 45 से पूर्व सपा नेता और पिछले विधानसभा में बसपा में शामिल हुए अंबिका चौधरी के पुत्र आनन्द चौधरी बसपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

भाजपा की क्या है स्थिति

भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 10 के कद्दावर नेता देवेंद्र यादव को टिकट दिया था। हालांकि कोई आधिकारिक ऐलान नहीं था फिर भी माना जा रहा था कि देवेंद्र यादव ही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार होंगे। देवेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य नहीं बन पाए और भाजपा के लिए यह बहुत बड़ा झटका था। हालांकि बीते दिनों पार्टी के बागी नेता अक्षय लाल यादव को वापस शामिल किया है। अक्षय लाल यादव की पत्नी हेमंती देवी वार्ड नंबर 20 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। स्पष्ट है कि भाजपा के भीतर खाने में भी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी चल रही है।

निर्दल प्रत्याशियों की भूमिका

जिले में एक दर्जन से अधिक निर्दल प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। इनमें अधिकतर सपा के बागी हैं। अब देखना यह है कि यह बागी विजेता किन आधारों पर और किसे वोट करने को तैयार होते हैं। हमने ऊपर भी लिखा है कि अप्रत्यक्ष तौर पर आर्थिक आधार से तय होने वाला या चुनाव वैचारिक पैमाने पर नहीं लड़ा जाता है। ऐसे में अपने आर्थिक मानकों पर किस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए ‘मेहनत’ की जाएगी यह तो नतीजा आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल ओमप्रकाश राजभर के इस ऐलान ने सपा के जिलापंचायत अध्यक्ष के रास्ते को आसान कर दिया है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

featured

Published

on

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!