Uncategorized
भारत-पाक तनाव के बीच मोदी सरकार ने उठाया सख्त कदम, एबीपी न्यूज़ सहित १३ चैनलों को नोटिस…
आज का मीडिया कितनी गैर ज़िम्मेदारी के साथ कम कर रहा है कि अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को 13 चैनलों को नोटिस भेजना पड़ा है। जिन 13 चैनलों को नोटिस भेजा गया है उसमे अम्बानी का न्यूज 18 इंडिया से लेकर एबीपी न्यूज, जी हिन्दुस्तान, एबीपी माझा, जय महाराष्ट्रा भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इन चैनलों ने ने पुलवामा घटना के बाद पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर की प्रेस कांफ्रेंस को लाइव दिखाया था ।

इसके अब सरकार की तरफ से इन चैनलों को नोटिस भेजा गया है और जवाब माँगा गया है। इन चैनलों में कांग्रेस के नेता कपिल द्वारा हाल ही में लांच किया गया है टीवी टीवी भी शामिल है। दरअसल पुलवामा घटना के बाद जिस तरह का महौल बना था उसे देखते हुए मंत्रालय की तरफ से एक गाइडलाइन जारी की गई थी। इसका मकसद यह था कि बेलगाम मीडिया अपने प्रसारण में संयम बरते। लेकिन जैसा कि इन दिनों मीडिया लोगों को जागरूक करने के बजाय उन्हें बहकाने और भड़काने के काम को अंजाम दे रहा है।
![]()
इस बार भी वह अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया और गाइड लाइन को किनारे करके प्रसारण करने लगा। गाइड लाइन इसलिए जारी की गई थी ताकि देश में में लॉ एंड आर्डर न बिगड़े और हिंसां गतिविधियाँ न फ़ैल सकें। लेकिन अब सरकार इन चैनलों पर लगाम लगाने वाली है। आपको बता दें कि सरकार की तरफ से भेजे गये इस नोटिस में कहा गया है कि पुलवामा घटना के बाद प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर का बयान मीडिया ने लाइव दिखाया और लगातार मिनट 45 सेकेंड तक यह चलता रहा।

ऐसे में अब भारत सरकार ने इस जारी की गई गाइड लाइन के खिलाफ माना है. इसलिए अब इन चैनलों को जवाब देना होगा। वहीँ अब देश में बने ऐसे हालात में मीडिया जैसी खबर पेश कर रहा है वह सीधे तौर पर पत्रकारिता के उसूलों के खिलाफ है।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया2 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured3 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद2 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





