Uncategorized
हज़रत अली रज़ीo ने फ़रमाया कि इस अमल को करने से दुआ ज़रूर होगी कबूल…
अक्सर लोगो का शिकवा होता है कि उनकी दुआ क़ुबूल नही होती है। लेकिन ये शिकवा गुनाह होता है की दुआ ज़ाया जा रही है। आपको बता दे कि हमारी दुआ ज़ाया नही जाती। आज हम आपको बताएंगे कि वो को सी दुआ है जो ज़ाया नही होती है। हजरत अली रजि अल्लाह ताला अन्हा से एक शख्स ने पूछा प्यारे अली रजि अल्लाह ताला अनहो मेरी दुआ कबूल नहीं होती है। तो हजरत अली रजि अल्लाह ताला अनहो ने फरमाया कि अल्लाह के बंदे जब भी दुआ करो तो ये तीन काम जरूर करो। वो 3 काम यह है कि गायब के लिए दुआ करो अगर आप गायब के लिए दुआ करोगे तो आपकी भी दुआ कुबूल होगी।

हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का इरशाद है कि गायब की दुआ गायब के लिए जरूर कबूल होती है। इसके बाद हजरत अली रजि अल्लाह ताला अनहो ने दूसरी बात इरशाद फरमाया कि जब भी दुआ मांगो तो हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम और उनकी औलाद को हमेशा याद रखो और दुआ के शुरू और आखिर में दुरूद ए शरीफ पढ़ा करो.

जिस दुआ के शुरू और आखरी में दरूद शरीफ पढ़ा जाता है वह दुआ भी कबूल होती है। और तीसरी बात यह है कि जब भी दुआ करो तो अपने नबी को जरूर याद रखा करो हर दुआ में मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के लिए भी दुआ करना चाहिए इससे अल्लाह ताला को प्यार आता है और वह दुआ कबूल करता है।

इसी के साथ आपको बता दे कि अहादीस मुबारका में दुआ की कुबूलियत का वक्त भी बताया गया है। आप सल्लल्लाहो वाले वसल्लम ने फरमाया कि तहज्जूद के वक्त दुआ कबूल होती है। तहज्जूद का वक्त रात का वक्त होता है जिस वक्त लोग नींद में सोए हुए होते हैं और ख्वाब में डूबे होते हैं। कुछ लोग नींद में मस्त होते हैं तो कुछ लोग इस वक्त सोने की तैयारी कर रहे होते हैं आगे देखे वीडियो।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured1 day agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया1 day agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured1 day agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
बलिया1 day agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
-
featured3 hours agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन





