बलिया
बलिया के विकास के लिए 200 करोड़ से ज्यादा की लागत से चलाई जा रही 168 परियोजनाएं

बलिया को विकसित बनाने की दृष्टि से शासन के द्वारा कई परियोजनाएं चलाई जा रही है। साल 2022 में शासन ने 200 करोड़ से अधिक लागत की 168 परियोजनाओं को स्वीकृति दी।
इस साल सरकार का सबसे अधिक फोकस स्वच्छ भारत मिशन पर रहा। ओडीएफ प्लस योजना के तहत गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया जा रहा है। वहीं 164 गांवों को मॉडल गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है। जिसमें 110 करोड़ की राशि से 147 गांवों का विकास किया जाएगा।
इसके अलावा अलग-अलग विभागों के 21 कार्यों के लिए 26.21 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं मल्टी परमज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर रेवती, दुबहड़, बेरुआरबारी के लिए 146.02- 146.02 करोड़ रुपए, वन स्टॉप सेंटर के लिए 48.69, नगवा में उपक्रेंद भवन निर्माण के लिए 30.42, प्रेमचक, चाईछपरा, मिश्र के मठिया, मुरारपट्टी, चक्की नौरंगा, बंधुचक में उपकेंद्र भवन निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।











बलिया
बलिया में रेलवे ओवरब्रिज मरम्मत कार्य की शुरुआत, बंद रहेगा आवागमन

बलिया में रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत कार्य 18 मार्च 2025 से शुरू हो गया है। इसके तहत, प्रतिदिन रात 8 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 6 बजे तक पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।जिलाधिकारी के निर्देश पर, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और अनुबंधित फर्म के इंजीनियर की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।
इस मरम्मत कार्य में पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स को बदलने और अन्य जरूरी मरम्मत कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक दोपहिया, तिपहिया और हल्की कारों की आवाजाही जारी रहेगी, हालांकि भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को रात के समय मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक मरम्मत कार्य समाप्त नहीं हो जाता या उच्च अधिकारियों द्वारा कोई अन्य निर्देश नहीं दिए जाते।
बलिया
बलिया में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है आरोपी

उत्तर प्रदेश के बलिया से 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। इस घटना को एक स्कूल के प्रबंधक ने अंजाम दिया है, जो समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। आरोपी का नाम जनार्दन यादव है, जिसने 1 मार्च को बालिका के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया।
आरोप है कि जनार्दन यादव ने मदद के बहाने छात्रा को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी भी दी। छात्रा के चाचा की शिकायत पर रविवार को मामला दर्ज हुआ और सोमवार को आरोपी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा का मेडिकल कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता गाजीपुर जिले की रहने वाली है और बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के स्कूल में परीक्षा देने आई थी। 1 मार्च को गणित के पेपर के दिन स्कूल के प्रबंधक जनार्दन यादव ने कथित तौर पर मदद का झांसा देकर छात्रा के साथ एक कमरे में दुष्कर्म किया।
छात्रा के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी 1 मार्च से ही डरी और सहमी हुई थी। पूछने पर उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। उन्होंने बताया कि जनार्दन यादव ने उनकी भतीजी को धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद उन्होंने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि छात्रा के चाचा की शिकायत पर जनार्दन यादव के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार को जनार्दन यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रसड़ा के डीएसपी आशीष मिश्रा को घटनास्थल पर भेजा गया था। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बलिया
बलिया में 14 वर्षीय युवती को अगवा कर गैंगरेप, 2 आरोपियों पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के बलिया से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कुछ दरिंदों ने बंदूक की नोक पर 14 वर्षीय युवती को अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, बिहार की एक 14 वर्षीय लड़की डोकटी थाना क्षेत्र में अपनी बहन की ससुराल आई थी. जहां बंदूक की नोक पर उसे अगवा कर लिया गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.
लड़की के बहनोई ने बताया कि 14 मार्च को रात 10 बजे सूरज सोनी और दो अन्य युवकों ने बंदूक की नोक पर लड़की का अपहरण कर लिया और तीनों युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया।
बैरिया के क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा कि सूरज सोनी और दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
-
बलिया1 week ago
बलिया में बरातियों के साथ मारपीट, दूल्हे के भाई की मौत, दर्जनों लोग घायल
-
featured2 weeks ago
बलिया में ATS की बड़ी करवाई, राहुल सिंह नाम के व्यक्ति से लंबी पूछताछ!
-
featured3 weeks ago
बलिया में 179 शिक्षकों की भर्ती के मामले में बड़ा घोटाला, तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज
-
बलिया2 weeks ago
बलिया डीएम ने 3 तहसीलदारों का किया ट्रांसफर, यहाँ देखिए लिस्ट
-
featured2 weeks ago
बलिया में यूपी एटीएस की छापेमारी, संदिग्धों से पूछताछ, पाकिस्तान कनेक्शन पर जांच जारी
-
featured2 days ago
बलिया में सनसनीखेज घटनाक्रम, बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट
-
featured3 weeks ago
बलिया में प्रेमिका से मिलने गए युवक की गांववालों ने की धुनाई, बाद में शादी के लिए हुए राजी
-
बलिया3 weeks ago
बलिया में अराजक तत्वों ने संत रविदास की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश