Connect with us

Uncategorized

10% सवर्ण आरक्षण का लाभ पाने के लिए जरूरी होंगे ये डाक्यूमेंट्स, अगर आप भी …

Published

on

दोस्तों आपने हाल ही में एक खबर सुनी होगी कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर अपर कास्ट के लोगों को दस परसेंट आरक्षण देगी। इसका लाभ लोगों को सरकारी नौकरी और उच्च शिक्षा में मिलेगा । इस आरक्षण को पाने के लिए अपर कास्ट के लोगों को 8 तरह के कागजों को दिखाना पड़ेगा यह आठ कागज कौन-कौन से हैं आइए हम आपको बताते हैं ताकि आप आरक्षण को आसानी से पा सकें।

1- आय प्रमाण पत्र : आरक्षण का लाभ उठाने के लिए आपको आय प्रमाण पत्र दिखाना होगा ।आपको बता दें कि जिन सवर्णों की तनखा ₹800000 सालाना से कम है वही लोग इस आरक्षण का फायदा उठा सकते हैं।

2-बैंक पासबुक :आय प्रमाण पत्र के साथ बैंक पासबुक की फोटो कॉपी भी जरूर लगाएं ।बैंक पासबुक के 3 महीने के स्टेटमेंट आपको दिखाने पढ़ सकते हैं ऐसा आपकी आय की जानकारी के लिए किया जा सकता है।

3- आधार कार्ड : आपके बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आधार कार्ड लगाना अति आवश्यक है।

4- पैन कार्ड : सभी डॉक्यूमेंट के साथ पैन कार्ड लगाना भी अति आवश्यक है। शिक्षा और नौकरी में अब पैन कार्ड लगाना कंपलसरी हो गया है यदि आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो जल्द से जल्द पैन कार्ड बनवा लें।

5- इनकम टैक्स रिटर्न : इस कागज की सहायता से आप इस पर बात का प्रमाण दे सकते हैं कि आपकी 800000 से कम है और आप आरक्षण पाने के योग्य हैं इसलिए इस कागज का होना आपके लिए आवश्यक है।

6-BPL कॉर्ड : बीपीएल का कार्ड लगाना इसलिए आवश्यक है ताकि आप यह सिद्ध कर सके कि आप सवर्णों की कास्ट में भी पिछड़े हुए हैं।

7- जन धन योजना से जुड़े रहने का प्रमाण : दोस्तों इस आरक्षण का लाभ पाने के लिए आपको जन धन योजना से जुड़ना होगा। पिछले कुछ सालों से जन धन योजना द्वारा खाते खुलवाए गए हैं यह खाते केवल उन्हीं लोग के खुले हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर है। आपको इसके कागजात और पासबुक की कॉपी जमा करनी होगी।

8- जाति प्रमाण पत्र : अंतिम और सबसे आवश्यक कागज है जाति प्रमाण पत्र। सभी कागज़ों के साथ-साथ इसका होना भी अति आवश्यक है ।अपर कास्ट के लोगों को जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता बहुत कम पड़ती है इसीलिए यह लोग जाति प्रमाण पत्र बनवाना आवश्यक नहीं समझते हैं लेकिन आरक्षण का फायदा उठाने के लिए आपको जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

Published

on

बलिया।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सह-प्रबंध निदेशक सौम्या प्रसाद द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के सुविचार “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को दोहराते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ और संकल्पित रहने का संदेश दिया।

इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने खूब सराहा। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को साझा किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि अब विद्यार्थी जीवन की नई उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने छात्रों को अपनी क्षमताओं और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने कहा कि छात्रों की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय हर संभव सहयोग करता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित शिक्षक आनंद मिश्रा, भौतिक विज्ञान शिक्षक इरफान अंसारी, वाणिज्य विभाग के लेखा शिक्षक संजीव सिंह, अर्थशास्त्र शिक्षक आशुतोष सिंह, जीव विज्ञान शिक्षिका शिवांगी, हिंदी शिक्षक चंद्रकेश गुप्ता सहित अभिषेक जायसवाल, असलम अंसारी, अफ़ज़ल ख़ान तथा कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Continue Reading

Uncategorized

जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Published

on

बलिया।  जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!

Published

on

बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।

नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।

राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!