Connect with us

बलिया स्पेशल

मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले बात बनी तो वरना…!

Published

on

बलिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश ओम प्रकाश राजभर का जनपद आगमन मंगलवार को हुआ। उन्होनें 05:15 बजे रेलवे स्टेशन रसड़ा में पहुचेंगे और 05:30 बजे निरीक्षण भवन रसड़ा में क्षेत्रीय भ्रमण कर जायजा लिया।

तत्पश्चात उन्होंने पत्रकारों से वार्ता किया। जिसमें मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़ी जाति के आरक्षण में वर्गीकरण व अन्य बुनियादी सवालों को लेकर प्रदेश व्यापी क्रमिक अनशन किया जा रहा है यदि बात बनी तो ठीक भाजपा ने रखा था तो ठीक अन्यथा हम उत्तर प्रदेश के 80 एवं बिहार के 16 लोकसभा सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ कर गरीबों की ताकत को देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में भेजने का काम करेंगे।

श्री राजभर ने कहा कि गरीबों एवं उपेक्षित समाज के अलावा आम आदमी कैसे खुशहाल होगा और भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश सरकार काम नहीं कर रही है हनुमान जी को कौन सी जाति थी।

कुंभ मेले में बजट का कितना ज्यादा अधिक पैसे खर्च किए जाए इसमें इनको ज्यादा दिलचस्पी है ऐसे लोगों को शायद यह नहीं मालूम कि हनुमान जी और रावण ने केवल बानर कह दिया और और उनके पूछ का पैमाना नापने का प्रयास किया था तो हनुमान जी ने सोने की लंका को ही जला कर भस्म कर दिया था। ऐसे में भाजपा या अन्य जिम्मेदार मंत्री विधायक यदि देवी देवताओं या किसी के आराध्य पर टिप्पणी करते हैं तो उसका क्या परिणाम होगा इसका अंदाज आसानी से लगाया जा सकता हैैैै।

मंत्री श्री राजभर ने कहा कि जनता ने सरकार बनाया है तो जनता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर काम करनी चाहिए। जनता को जुमला नहीं काम प्यारा होता है। मंत्री ने गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और महाराजा सुहलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी करने के कार्यक्रम के बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा सहित सभी दलों की नजर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को कमजोर करने में लगी है। उसी का प्रतिफल प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भी है।

कहा कि यदि सभी महापुरुषों को जैसे पृथ्वीराज चौहान सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि के नाम उ से डाक टिकट जारी हुआ है। तो आखिर महाराज सुहलदेव राजभर के नाम से डाक टिकट जारी ना करके केवल सुहलदेव के नाम से टिकट क्यों नहीं जारी किया जा रहा है। इससे साफ़ हो गया है कि यह कार्यक्रम राजभर समाज के आराध्य महाराज सुहलदेव राजभर के इतिहास को गायब करने के लिए किया जा रहा है।

हम गरीब समाज के आराध्य के अपमान वाले इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में हार कर की समीक्षा कर रणनीति बनाने की वजह जाति धर्म और नफरत की राजनीति करने से भाजपा को परहेज करना चाहिए।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!