Uncategorized
खलील को लेकर ज़हीर खान ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, कहा- खलील के साथ अगर ऐसा किया तो…
भारतीय क्रिकेट टीम में बाएं हाथ के गेंदबाज को लेकर क्रिकेट प्रबंधन की उत्सुकता तो जगजाहिर है ।भारत की बाएं हाथ के सबसे सफल गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि अगर गेंदबाज चुनौती का सामना करने के लिए तैयार नहीं है तो उतावलापन दिखाना सही नहीं है । पिछले कई वर्षों से भारत के कई तेज बाए हाथ के गेंदबाज़ो को आजमाया गया है जिसमें बरिंदर सरन और जयदेव उनादकट के अलावा हाल ही में आजमाए गए खलील अहमद भी शामिल है। जिन्हें न्यूजीलैंड में लचर प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया।

वर्तमान समय में भारत के एकमात्र बाएं हाथ के गेंदबाज खलील अहमद ने वर्षा से प्रभावित पहले वनडे मैच में 3 ओवर में 27 रन देकर भारतीय क्रिकेट टीम को काफी निराश किया है इस समय खलील अहमद के प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। सिर्फ इतना ही नहीं उनके इस प्रदर्शन से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे वनडे मैच में शायद खलील अहमद को मौका ना दिया जाए।
खलील अहमद के इस प्रदर्शन के बारे में जब धाकड़ गेंदबाज जहीर खान से पूछा गया तो उन्होंने मीडिया से बताया कि अगर किसी के साथ यह वेरिएशन है तो यह आपके लिए एक फायदे की स्थिति है लेकिन आपको बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को लेकर कोई भी उत्सुकता या उतावलापन दिखाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। यह टीम के लिए योगदान देने से जुड़ा है बाएं हाथ के तेज गेंदबाज में नैसर्गिक प्रतिभा होती है।
जब जहीर खान को यह पता चला कि अगले वनडे मैच में खलील अहमद को टीम से निकालने का विचार बनाया जा रहा है तो इस बात पर जहीर खान ने कहा कि “बाएं हाथ का तेज गेंदबाज बड़ी ही मुश्किल से तैयार होता है इस बात का ध्यान देते हुए टीम इंडिया को खलील अहमद को और भी मौके देने चाहिए”।

“यदि इसी तरह करियर की शुरुआत में ही खलील अहमद को बार-बार टीम के अंदर और बाहर किया गया तो उसका विश्वास टूट जाएगा और जब उसे टीम में वापस लिया जाएगा तो उस पर एक अतिरिक्त दबाव होगा कि कहीं उसका प्रदर्शन पिछली बार की तरह ना हो या कहीं उसे फिर से टीम से बाहर ना कर दिया जाए।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर1 day agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 day agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 day agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 day agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 day agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 day agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 day agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027





