अस्पताल में विवाहिता को छोडकर फरार हुआ प्रेमी

साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले एक प्रेमी ने विवाहिता को उस वक्त धोखा दे दिया जब वह जीवन-मौत के बीच संर्घष कर रही थी। अस्पतालकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के परिजनों को खोजकर ले आयी जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक माह पहले लड़की शादी हो गयी तथा वह पति के साथ हरिद्वार चली गयी। बताया जाता है कि हरिद्वार पहुंचा प्रेमी करीब चार दिनों पहले प्रेमिका को साथ लेकर आ गया। मयका वालों से चोरी-छिपे वह प्रेमी के साथ रह रही थी।

सूत्रों की मानें तो सोमवार की राम विवाहिता ने किन्हीं कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर उसका प्रेमी पिकअप से लेकर रात करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय सीएचसी पर पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद पर्ची पर लिखी दवा को बाहर से लाने को कहा। युवक पर्ची लेकर बाहर निकला तथा पिकअप पर सवार होकर फरार हो गया। काफी देर तक जब दवा वापस नहीं लौटा डॉक्टरों ने पुलिस को खबर दी।

सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज देवेन्द्र नाथ दूबे को महिला के पास से उसके प्रेमी का आधार कार्ड मिल गया। उसके अधार पर छानबीन करते हुए पुलिस विवाहिता के घर तक पहुंची तथा उसकी मां को साथ लेकर अस्पताल लौट आयी। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर उसकी मां के साथ भेजवा दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago