बेल्थरारोड ।सीयर-सोनाडीह मार्ग पर मंगलवार को सुबह कुन्डैल ढाले के पास ट्रैक्टर के पहिए से दबकर बृद्ध के दोनों पैर जख्मी हो गए ।आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां गंभीर्वस्था के चलते जिला डॉक्टर द्वारा रेफर करने के बाद गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच निवासी राम सकल धोबी (64) गधों के साथ ईट भट्ठे से बेल्थरारोड की ओर आ रहा था कि कुन्डैल ढाले के पास एक ट्रैक्टर ने गधे को धक्का मार दिया। गधे के गिरने के साथ ही राम सकल भी सड़क पर गिर पड़ा और ईट से लदा ट्रैक्टर का पहिया उसके दोनों पैरों पर चढ़ गया जिससे दोनों पैर जख्मी हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर से रेफर होने के बाद इलाज के दौरान गोरखपुर स्थित अस्पताल में बृद्ध की मौत हो गयी।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…