गड़हांचल के नरहीं गांव निवासी किसान परिवार की बेटी प्रिया कुमारी राय ने पीसीएसजे परीक्षा 2016 में सफलता हासिल कर नई इबारत लिखी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब बेटियां भी किसी मामले में कम नहीं हैं। अब परिस्थितयां बदल चुकी है और महिलाओं को झिझक तोड़कर अपनी रुचि के अनुसार कार्यक्षेत्र का चयन करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में लगन व परिश्रम से काम किया जाए सफलता निश्चित ही कदम चूमेगी।
नरही गांव निवासी किसान सत्येंद्र कुमार राय की बेटी प्रिया कुमारी राय को पीसीएसजे परीक्षा 2016 में सफलता मिली और उनका चयन सिविल जज जूनियर डिवीजन के लिए हुआ। किसान परिवार की बेटी ग्रामीण क्षेत्र का बंधन होने के बावजूद प्रिया ने कुछ करने की ठानी और सफलता भी हासिल की। प्रारंभिक शिक्षा कक्षा आठ तक राउरकेला उड़ीसा में हुई।
इसके बाद गांव पर रह कर पढ़ाई की और कक्षा 10वीं देवस्थली विद्यापीठ बलिया से की। प्रिया ने आदर्श इंटर कॉलेज नरही से इंटरमीडिएट किया और शिवनारायण गंगा प्रसाद महिला महाविद्यालय खानपुर डुमरिया सहतवार से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उसने एमबीए की शिक्षा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग छत्तीसगढ़ से तथा एलएलबी मेरठ कॉलेज मेरठ से किया। प्रिया ने बताया कि एलएलबी करने के बाद वह यूपीसीजे की तैयारी में जुट गई और इलाहाबाद रह कर पूरी तैयारी में जुट गई।
बताया कि 2015 में भी इंटरव्यू दिया लेकिन चयन नहीं हो सका लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और फिर 2016 में सफलता मिल गई। बताया कि छोटी बहन अंकिता भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। कहा कि हरेक परिवार को बेटियों का हौसला बढ़ाना चाहिए और बेटियों को भी कार्य क्षेत्र में लगन से काम करना चाहिए।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…