बलिया- योगी की प्रतीकात्मक शव यात्रा पर फूलन सेना के कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प

अपनी मांगों के समर्थन में फूलन सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के प्रांगण से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। इसे रोकने के लिए उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इससे गुस्साई महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने किसी तरह शवयात्रा को बीच में ही समाप्त कराया। इस मामले में पुलिस ने फूलन सेना के 13 नामजद समेत करीब 50 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

विगत एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट में फूलन सेना के सदस्यों का धरना-प्रदर्शन चल रहा था। जिसमें कई बार जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो आक्रोशित फूलन सेना के सदस्यों ने बिना अनुमति के ही योगी की शवयात्रा निकाली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। के कान खड़े हो गए। कोतवाल शशिमौलि पांडेय और चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने उनका शवयात्रा बीच में रोकते हुए प्रतीकात्मक अर्थी को छीन लिया। इस पर महिलाओं ने कोतवाल और चौकी प्रभारी पर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों पुलिस अधिकारियों को चोटें आई।

बाद में शवयात्रा में शामिल लोग धरनास्थल पर पहुंचे। जहां फूलन सेना के वक्ताओं ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया। जबकि पुलिस महकमे के अफसरों की मानें तो फूलन सेना के महिलाओं और सदस्यों ने पुलिस पर हमला बोला था। शहर कोतवाल की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद सहित करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। नगर क्षेत्राधिकारी हीतेंद्र कृष्ण ने बताया कि पुलिस से मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago