बीजेपी से गठबंधन तोड़ सकते हैं ओम प्रकाश राजभर, सीएम योगी पर लगाए ये आरोप

उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार से नाराज चल रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को
राजभर ने सीधे तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चार-पांच ब्यूरोक्रैट ने घेर रखा है.  न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक ब्यूरोक्रैट उन्हीं के इशारे पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी उनकी बात नहीं सुनती है तो वह गठबंधन से अलग भी हो सकते हैं. जब बात ही नहीं सुनी जा रही है तो ऐसे में गठबंधन के क्या मायने.?

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी भी गठबंधन का धर्म नहीं निभाया. उन्होंने कहा कि जब मेरी बात मीडिया के माध्यम से बीजेपी हाईकमान तक पहुंची तब जाकर ओम माथुर और अमित ​शाह का फोन मेरे पास आया. मैं उनसे मिलने के लिए डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहा हूं. राजभर ने कहा कि हम राज्यसभा सीट के लिए समर्थन देने को तैयार हैं लेकिन अगर हमारी पार्टी और हमारी इसी तरह से उपेक्षा की जाएगी. तो हम अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और गठबंधन पर निर्णय लेंगे.

उन्होंने कहा कि बीजेपी को बहुमत का घमंड हो गया है. एक केंद्रीय मंत्री के सामने बीजेपी के मंत्री ने मंच से उनका अपमान किया. इतना ही नहीं एक मंत्री की दरोगा भी नहीं सुन रहा है. यह किसके इशारे पर हो रहा है.  ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सीधी सी बात है कि दरोगा को ऐसा करने के लिए कहा गया होगा. वह खुलेआम गाली देता घूम रहा है. हालांकि अब सोमवार को डीजीपी ने जरूर उस दरोगा को निलंबित कर दिया लेकिन केंद्रीय मंत्री के समक्ष उन्हें जिस तरह से अपमानित किया. यह इस ओर इशारा करता है कि एक साजिश रची जा रही है.  ओम प्रकाश राजभर ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि अगर उनकी नहीं सुनी जा रही है तो ऐसे में गठबंधन का कोई औचित्य नहीं रह जाता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago