Categories: देश

2029 तक PM बने रहेंगे मोदी, ‘वनवास’ में रहेगी कांग्रेस- रिपोर्ट

ब्लूमबर्ग मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र मोदी साल 2029 तक देश के पीएम रह सकते हैं। उनका आकलन है कि मोदी के कद का कोई भी नेता मैदान में नहीं है। उनकी तुलना रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की जाती है। मोदी के प्रशंसकों में 10 साल के बच्चे से लेकर 90 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं।

रिपोर्ट कहता है कि मोदी की निजी लोकप्रियता बरकरार है। पार्टी से ज्यादा लोग मोदी को चाहते हैं। उनके खिलाफ निजी तौर पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे हैं। जनमानस उन्हें फिर से मौका दे सकती है।
पाक के ही एक लेखक (निगार) ने अपने एक लेख में कहा है कि भारत बहुत ही भाग्यशाली है कि उसके पास मोदी जैसा नेता है।

दरअसल, त्रिपुरा की जीत ने भाजपा की लोकप्रियता शिखर तक पहुंचा दी। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक भाजपा (गठबंधन सहित) आज 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज है। इसके बाद लगा विपक्ष के हाथ कुछ भी आने वाला नहीं है। लेकिन यूपी में हुए उपचुनाव ने राजनीतिक सोच बदल दी। गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा हार गई। यहां पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक साथ मैदान में आ गई थी। अति विश्वास में भाजपा की ‘लुटिया’ डूब गई।

इस सीट पर जीत ने विपक्षी पार्टियों के हौसले बुलंद कर दिए। मोदी के खिलाफ जीतने का नया मंत्र दे दिया। पूरे देश में तीसरे मोर्च की सियासत शुरू हो गई।

गैर कांग्रेस, गैर भाजपा की बात होने लगी। लगे हाथ तेलगु देशम पार्टी ने एनडीए को झटका दे दिया। उन्होंने अपने आप को इस गठबंधन से अलग कर लिया। कांग्रेस पार्टी हर हाल में भाजपा की हार देख रही है। उसे लग रहा है भाजपा हारेगी, तभी उसे मौका मिलेगा। फिर वो मौका, तीसरे मोर्चे के साथ ही क्यों न हो ?

ऐसा इसलिए, क्योंकि कांग्रेस महाधिवेशन ने अपने संकल्प पत्र में गठबंधन की बात कही है। इस पर सकारात्मक ढंग से अपना विकल्प खुला रखा है।

वैसे, गोरखपुर से पहले मध्यप्रदेश और राजस्थान उपचुनाव में भी भाजपा हार चुकी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago