बलिया
जिला पंचायत- बलिया में कई प्रत्याशियों का आरोप, “प्रशासन ने जबरन हराया”
बलिया। पंचायत चुनाव के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ कि मतणना दूसरे दिन वह भी शाम तक चली हो, फिर भी जिला पंचायत सदस्यों के पद पर निर्वाचित सदस्यों की फाइनल सूची चौथे दिन जारी की गई। कई स्थानों पर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने प्रशासन पर जीत के बाद भी जबरन हराने का आरोप लगाया।
जिला पंचायत के वार्ड नम्बर-14 की उम्मीदवार ललिता देवी ने आरोप लगाया है कि मतगणना के बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया, लेकिन जिला मुख्यालय पर अन्य उम्मीदवार अनीता साहनी को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। सत्ता पक्ष के इशारे पर ऐसा करने का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
ललिता देवी ने कहा है कि 2 मई को बेरुआरबारी ब्लॉक के मतगणना स्थल सेंट माईकल स्कूल में हुई और 3 मई को मतगणना समाप्त होने के बाद मुझे विजयी घोषित करते हुए यह कहा गया कि प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय पर मिलेगा। हम लोग जिला मुख्यालय पर मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय में गए। वहां निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर विवरण भरे जाने के बाद ही प्रमाण पत्र मिलने की बात कहते हुए अगले दिन बुलाया गया।
अगले दिन, यानि 4 मई को मै वहां गई और प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार कर रही थी, लेकिन रात करीब 9 बजे हारे हुए प्रत्याशी अनिता साहनी पत्नी बृजु कुमार साहनी के नाम से प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया और बल प्रयोग कर हम लोगों को वहां से भगा दिया गया। ललिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके द्वारा निर्वाचन अधिकारी से मतगणना में प्रयोग की गयी गणना पर्ची एवं अन्य अभिलेखों की फोटो प्रति की मांग या दिखाने की अपील की जा रही है, पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ललिता ने पत्र के माध्यम से डीएम व आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।
सीयर ब्लाक के वार्ड नम्बर-26 में भी परिणाम को लेकर विवाद
सीयर तृतीय पर बसपा समर्थित उम्मीदवार तकवीम उर्फ़ सोनू फरसाटारी को 3178 अमरनाथ यादव को 3460 मत मिले। मतगणना समाप्ति पर बसपा समर्थित उम्मीदवार तकवीम उर्फ़ सोनू फरसाटारी ने आरओ व मतगणना स्टाफ पर आरोप लगाते हुए पुन: मतगणना की मांग की। उन्होंने कहा कि सत्ता के इशारे पर उन्हें मामूली वोटों से हराया गया है। मतगणना समाप्ति के 36 घंटे बाद परिणाम की घोषणा की गई।
मुरली छपरा का वार्ड नम्बर-03 भी विवादों में
बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के समर्थित वार्ड नंबर तीन से प्रत्याशी नितिन सिंह ‘हैप्पी’ ने भी प्रसाशन पर मनमानी के आरोप लगाए गए।नितिन सिंह ‘हैप्पी’ का कहना था कि वार्ड संख्या 03 से मैं चुनाव जीत गया था। लेकिन प्रसाशन ने मनमानी तरीके से दुसरे प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया।
वहीं जानकारी के मुताबिक रसड़ा और सोहाव ब्लाक में भी इस तरह के मामले देखने को मिले हैं
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


