Connect with us

Uncategorized

मातृ शक्ति और भारत विषयक पर बलिया में व्याख्यान का आयोजन

Published

on

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बलिया में मातृ शक्ति और भारत विषयक पर एक व्याख्यान का आयोजन कराया जिसमे प्रदेश की बड़ी हस्तियाँ शामिल हुईं

बलिया– देश भर में मशहुर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की स्व. माँ उषा राय की द्वितीय पुण्यतिथि पर युवा चेतना ने मातृ शक्ति और भारत विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, कैट लखनऊ बेंच की न्यायिक सदस्य जास्मिन अहमद, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, कैट इलाहाबाद बार एसोसीएशन के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं अन्य लोगों ने स्व. उषा राय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी: अपनी बात रखते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जीवन भर में कोई भी व्यक्ति माता के ऋण से मुक्त नहीं हो सकता है। भारत में नारी की सदियों से पूजा होती है। नारी सम्मान का दावा करने वाली सरकार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किया।

जास्मिन अहमद– मुख्य अतिथि जास्मिन अहमद ने अपनी बात रखते हुए कहा की मैं भी एक माँ हूँ और मेरी भी माँ है माँ के ममता की कोई परिभाषा नहीं होती है माँ के भाव को समझा जा सकता है। देश की तरक़्क़ी के लिए महिलाओं का सर्वांगीन विकास आवश्यक है। बेटियों को ख़ूब पढ़ाना चाहिए क्योंकि बच्चे की पहली शिक्षक माँ होती है जब माँ पढ़ी होगी तो बच्चा शिक्षित हो और फिर उससे समाज का विकास होगा। भारत के संविधान ने महिलाओं के लिए बहुत क़ानून बनाए हैं आवश्यक है उन क़ानूनों की जानकारी गाँव-गाँव मातृ शक्ति तक पहुँचाने की।

अनिल सिंह– विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद कैट बार एसोसीएशन के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा की महिलाओं का सम्मान हमें सम्मानित करता है।श्री सिंह ने कहा की नारी से ही हम हैं। वहीँ रोहित कुमार ने व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए कहा की भारत वर्ष में हर काल में महिलाओं का स्थान पुरुषों से ऊँचा है। सीताराम,गौरीशंकर,राधेश्याम ये नाम प्रमाणित करता है की हमारे समाज में ईश्वर के नाम से पहले भी देवी का नाम आता है। भारत सरकार से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की माँग की। रोहित सिंह ने कहा की युवा चेतना पूरी तत्पर्ता के साथ महिलाओं के उत्थान हेतु प्रयासरत है।

व्याख्यान को पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीनारायण राय,अजय राय मुन्ना,संजीव राय पिंकु,औसाफ आलम उर्फ़ चाँद,मोहन सिंह,डा. शोएबुल इस्लाम,जुबेर सोनू,सुनील पासवान पिंटू,अजय ओझा,आलोक राय सोनू,विनय राय गुड्डु,नरोत्तम बाग़ी,गोपी राय,राजू बारी उर्फ़ विधायक,रामबाबू सिंह,गुड्डु सिंह,कृष्णा मिश्रा,रीता वर्मा,भरत राम,राघवेंद्र राम,अवधेश सिंह,गौरव सिंह,रूद्रेश सिंह,नीलकांत वर्मा आदि ने सम्बोधित किया।व्याख्यान का संचालन जिला महासचिव पीयूष सिंह ने किया।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

Published

on

बलिया।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सह-प्रबंध निदेशक सौम्या प्रसाद द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के सुविचार “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को दोहराते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ और संकल्पित रहने का संदेश दिया।

इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने खूब सराहा। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को साझा किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि अब विद्यार्थी जीवन की नई उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने छात्रों को अपनी क्षमताओं और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने कहा कि छात्रों की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय हर संभव सहयोग करता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित शिक्षक आनंद मिश्रा, भौतिक विज्ञान शिक्षक इरफान अंसारी, वाणिज्य विभाग के लेखा शिक्षक संजीव सिंह, अर्थशास्त्र शिक्षक आशुतोष सिंह, जीव विज्ञान शिक्षिका शिवांगी, हिंदी शिक्षक चंद्रकेश गुप्ता सहित अभिषेक जायसवाल, असलम अंसारी, अफ़ज़ल ख़ान तथा कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Continue Reading

Uncategorized

जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Published

on

बलिया।  जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!

Published

on

बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।

नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।

राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!