वॉट्सएप से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना होगा आसान

ऑनलाइन पैसों का लेन-देन करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. हाल ही में वॉट्सऐप ने एक नया पेमेंट फीचर लॉन्च किया है. इस पेमेंट फीचर के जरिए अब ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा. दरअसल वॉट्सऐप अपने इस नए फीचर के परीक्षण में कई दिनों से लगा हुआ था.

वॉट्सऐप के इस फीचर के लॉन्च होने के बाद पेटीएम और ई रिचार्ज जैसी कंपनियों के लिए मुसीबत खड़ी होने वाली है. अब तक लोग ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए इन ऐप का सहारा लिया करते थे मगर इसमें अकाउंट से जुड़ी तमाम जानकारियां भरने में काफी समय बर्बाद होता था. ऐसे में वॉट्सऐप का ये नया फीचर यूजर्स की इस समस्या को खत्म कर देगा.

इस फीचर का इस्तेमाल वॉट्सऐप अपडेट करने के बाद ही किया जा सकता है. एक बार वॉट्सऐप अपडेट करने के बाद इसकी सेटिंग्स में आपको ये फीचर दिखाई देने लगेगा. जैसे ही आप इसके पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको नंबर वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा, ये वहीं नंबर होगा जो आपके बैंक अकाउंट  से लिंक होगा. एक नंबर वेरिफाई होने के बाद आपका अकाउंट अपने आप इस पेमेंट फीचर के साथ लिंक हो जाएगा. इस के बाद आप बड़ी आसानी से किसी को भी ऑनलाइन पैसे भेज सकते हैं.

ऐसे भेजें पैसे

पैस भेजने के लिए आपको सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर पेमेंट ऑप्शन पर जाना होगा. इसके बाद आपको सेंड का ऑप्शन दिखेगा. सेंड के ऑप्शन पर क्लिक कर आपको जिसे पैसे भेजने हैं उसे चुनें और फिर उसके बाद अमाउंट भरकर पैस भेज सकते हैं

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

41 minutes ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

43 minutes ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

44 minutes ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

46 minutes ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

48 minutes ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 hours ago