बलिया के लोगों को साफ़ पानी मिले इसके लिए सरकार और विश्व बैंक मिल कर काफी हद तक मदद कर रहे है। इसी के तहत जिले के 37 गांवों में शुद्ध पेयजल की सप्लाई के लिए नए पानी टंकी को हरी झंडी मिल गई है।
ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के तहत विश्व बैंक बैच-2 के तहत 37 पानी टंकियों के निर्माण के लिए धन आवंटन कर दिया है। इसके साथ ही जल निगम ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
बता दें की योजना के तहत लाभांवित होने वाले अधिकांश गांव अर्सेनिक से प्रभावित है। ऐसे में इन टंकियों के बन जाने से लोगों को काफी हद तक आर्सेनिक से मुक्ति मिलेगी।
जल निगम के अधिकारी अलाउद्दीन खां ने बताया की विश्व बैंक की तरफ से जनपद में 37 पानी टंकी स्वीकृत हो चुकी हैं। इसके लिए टेंडर की प्रकिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। टेंडर हो जाने के बाद टंकियों के निर्माण संग गांवों में पानी सप्लाई के लिए अन्य कार्य की गति तेज की जाएगी।
ये हैं टंकियों का निर्माण होने वाले गांवों के नाम
शिवपुर दीयर नंबरी, दोपही, कछुवा ओझा, चंदायर बलिपुर , उदयपुरा, मुड़ाडीह, भरसौता, भोजापुर, गोन्हया छपरा, दिउली, चंद्रपुरा, सरयां, मझौंवा, श्रीपतिपुर, सहरसपाली, विशुनपुरा, मर्चीखुर्द, रामपुर कोड़हरा, सोनकीभाट, तीखमपुर, भरखोखा, बघउच, पिलुई, सरवार ककर घट्टी, चक हाजी उर्फ शेखपुर, कदीयारी पट्टी, उधरन, घोड़हरा, रामपुर चीट, बहेरी, थम्बामोहन, बलीपुर , नसीरपुर, पिपरा, नरहीं, जगदेवा व नंदपुर गांव शामिल है। इसमें उदयपुरा योजना में ग्राम उदयपुरा के साथ ही सवरूबांध, सहोदरा व जमुआं भी शामिल हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…