चुनाव आयोग ने कर्नाटक की 244 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तरीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य में एक ही चरण में 12 मई को वोट डाएंगे, जबकि 15 मई को नतीजों का ऐलान होगा. इसके साथ ही कर्नाटक में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई.
चुनाव तारीखों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक विवाद भी हो गया. यहां ऐसा कहा गया कि चुनाव की तारीख पहले ही लीक हो गई. दरअसल बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सोमवार रात को ही ट्वीट किया था कि कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग और 18 मई को काउंटिंग होगी. हालांकि उनकी यह बात पूरी तरह सही साबित नहीं हुई, वहीं इस मामले में विवाद होता देख उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था.
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले में बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है. सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी ‘सुपर इलेक्शन कमिशन’ बन गई है. उन्होंने अमित मालवीय के ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ ट्विटर पर सवाल किया कि चुनाव आयोग क्या गोपनीय सूचना लीक करने के मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को नोटिस जारी करेगा और बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा?
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…