Categories: देश

इस सप्ताह इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

इस सप्ताह गुरुवार से यानी 29 मार्च से देश के सभी प्रमुख बैकों में शनिवार को छोड़कर अगले सोमवार तक बंद रहेंगे। इसलिए ध्यान रहे कि बैंक से जुड़ा आपका कोई जरूरी काम है तो उसे इसी बुधवार तक ही निपटा लें।

पहले कहा जा रहा था कि बैंक 29 मार्च से 1 अप्रैल तक लगातार बंद रहेंगे। लेकिन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन ने साफ किया है कि शनिवार को बैंक पूर्वत खुले रहेंगे। इस दिन आम दिनों की भांति ही काम होगा।

सोमवार तक इसलिए बंद रहेंगे बैंक
दरअसल 29 मार्च को महावीर जयंती है और फिर 30 मार्च को गुड फ्राइडे। इन दोनों दिनों राजकीय अवकाश रहेगा। 31 को माह का आखिरी शनिवार जोकि माह का पांचवां शनिवार होगा इसलिए बैंक बंद नहीं होंगे। खबर है कि शनिवार को बाकी दिनों की तरह बैंक में काम होगा। इसके बाद एक अप्रैल को रविवार है जो कि सप्ताहिक अवकाश है।

महीने में आखिर में खारी हो सकते एटीएम-
चूंकि ज्यादातर लोगों की सैलरी माह के आखिरी दिन आती है। ऐसे में कई दिन तक बैंक बंद होने से एटीएम में कैश की कमी हो सकती है। इसलिए सलाह है कि आप अपने जरूरत के काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago