उत्तर प्रदेश
आचार संहिता लगने से चंद घंटे पहले योगी सरकार ने की दर्जनों नियुक्तियां
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कुछ घंटे पहले ही उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राज्य सरकार के विभिन्न बोर्ड एवं आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों को मंजूरी दे दी है। इसमें योगी सरकार ने सभी जातियों को साधने की कोशिश की है। सवर्णों के अलावा पटेल, राजभर, प्रजापति और शाक्य जातियों को भी पद सौंपे गए हैं। बीजेपी ने अपने क्षेत्रीय सहयोगी दलों का भी ख्याल रखा है और उनके समर्थकों को पद-भार सौंपा है। यही नहीं योगी आदित्यनाथ ने कॉमिडियन राजू श्रीवास्तव को फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीँ इस नियुक्तियों में पूर्वांचल के लोगों को तरजीह दी गई है ।
जिन लोगों को बोर्ड और निगम में जगह दी गई है, उन प्रमुख विभागों की जानकारी नीचे क्रम से बताई गई है।
उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद
1. सुदामा राजभर, गाजीपुर
2. अजय प्रताप सिंह, कानपुर
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम
1. महेश प्रजापति, प्रयागराज
2. ओम प्रकाश कटियार, फर्रूखाबाद
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज
1. डॉक्टर किशन वीर सिंह शाक्य, कासगंज
2. डॉक्टर अवध नरेश शर्मा, से.नि. शिक्षा निदेशक
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज
1. डॉ. आरएन त्रिपाठी, बनारस हिंदू विश्व विद्यालय
हिंदुस्तानी अकादमी, प्रयागराज
सामान्य परिषद
1. एमपी सिंह, सुल्तानपुर
2. शैलतन्या श्रीवास्तव, प्रयागराज
3. दीप सौरभ, बिजनौर
4. वकुल रस्तोगी, मेरठ
5. नागरदास मिश्रा, बस्ती
6. ह्रदय नारायण मिश्र, बस्ती
7. रामजी मिश्र, प्रयागराज
8. राजबहादुर सिंह, आगरा
9. अनिरूद्ध गोयल, मेरठ
10 किरन श्रीवास्ताव, लखनऊ
पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सदस्य
1. नरेंद्र सिंह, आजमगढ़ —– उपाध्यक्ष
2. दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ वाराणसी – उपाध्यक्ष
3. जय प्रकाश निषाद, गोरखपुर – सदस्य
4. विजय शंकर यादव, गोरखपुर — सदस्य
5. परदेसी रविदास, महाराजगंज – सदस्य
6. अरविंद बौद्ध (पटेल), बस्ती – सदस्य
7. जितेंद्र पांडेय, गाजीपुर – सदस्य
8.. विजय विक्रम सिंह, अमेठी – सदस्य
9. राजकुमार शाही, देवरिया – सदस्य
10. ओम प्रकाश गोयल, सोनभद्र – सदस्य
11. अरमपाल मौर्य, प्रतापगढ़ – सदस्य
12. केपी श्रीवास्तव, प्रतापगढ़ – सदस्य
13. अशोक चौधरी, प्रयागराज – सदस्य
उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम
1. रमाकांत निषाद, गोरखपुर – अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लि. कानपुर
1. अरविंद राजभर, बलिया – अध्यक्ष
2. राकेश गर्ग, आगरा – उपाध्यक्ष
यूपी पशुधन विकास परिषद एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारी
कार्यसमिति
1. विजय त्रिपाठी, लखनऊ
2. डॉ. आभा द्विवेदी, कानपुर
उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद
1. सुदामा राजभर, गाजीपुर
2. अजय प्रताप सिंह, कानपुर
उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद
1. रमाकांत पटेल, मिर्जापुर
2. सुनील अर्कवंशी, हरदोई
3. राधिका पटेल, सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
1. जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर, शाहजहांपुर अध्यक्ष
2. राजेंद्र प्रसाद पाल, प्रतापगढ़ – सदस्य
3. भिखारी प्रजापति, गोरखपुर – सदस्य
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग
1. सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, शाहजहांपुर – अध्यक्ष
2. मुन्ना सिंह धानुक, लखनऊ – उपाध्यक्ष
3. लाल बाबू बाल्मीकि, कुशीनगर – उपाध्यक्ष
4. कमल वाल्मीकि, आगरा – सदस्य
5. मनोज वाल्मीकि, हापुड़ – सदस्य
6. छाया देवी, प्रयागराज -सदस्य
7. शायमलाल वाल्मीकि, लखनऊ — सदस्य
उत्तर प्रदेश राज्य युवा कल्याण परिषद
1. डॉक्टर विभ्राट चंद्र कौशिक, कुशीनगर
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद
1. राम लखन पटेल, प्रयागराज
2. अश्विनी त्रिपाठी, गोरखपुर
उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम
1. राणा अजीत प्रताप सिंह, सुल्तानपुर – अध्यक्ष
2. राजेश्वर सिंह, कुशीनगर – उपाध्यक्ष
लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान
1. नवाब सिंह नागर, गौतमबुद्धनगर अध्यक्ष
2. नीरज शाही, देवरिया उपाध्यक्ष
फिल्म विकास परिषद
1. राजू श्रीवास्तव, कानपुर – अध्यक्ष
2. तरुण राठी, अमरोहा – उपाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
featured
PET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बलिया के बांसडीह CHC के मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता गिरफ्तार
बलिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज के जरिए सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
कैसे चलता था खेल
पुलिस के मुताबिक, गिरोह अभ्यर्थियों से 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक वसूलता था। इसके बाद एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में हेरफेर कर किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा देने के लिए भेजा जाता था। इस खेल को मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता संगठित तरीके से संचालित कर रहा था।
गिरफ्तारी और बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस का सख्त रुख
एसपी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमित गुप्ता समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच चल रही है।
यह गिरफ्तारी जिले में स्वास्थ्य विभाग और परीक्षा प्रणाली दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
featured
गाली देने वाले शहरों के टॉप 10 में शामिल हुआ बलिया, 73% लोग करते हैं गालियों का इस्तेमाल
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का नाम अब उन शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहाँ गालियों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। हाल ही में जारी एक सर्वे के मुताबिक, बलिया के 73% लोगों ने खुद कबूल किया कि वे बातचीत के दौरान गालियों का प्रयोग करते हैं।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अब यह आदत सिर्फ युवाओं और बड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि चौथी क्लास तक के बच्चे भी गालियां देने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसका कारण सोशल मीडिया, मोबाइल गेम्स और घर-परिवार का माहौल है।
विशेषज्ञों की चेतावनी
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि गालियों की बढ़ती आदत न केवल भाषा को दूषित कर रही है, बल्कि बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल रही है। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों को बेहतर वातावरण और सही भाषा सिखाने की अपील की।
टॉप 10 शहर जहाँ सबसे ज्यादा गालियां दी जाती हैं
-
कानपुर – 78%
-
लखनऊ – 76%
-
वाराणसी – 76%
-
मुरादाबाद – 76%
-
संतकबीरनगर – 76%
-
मेरठ – 75%
-
प्रयागराज – 75%
-
गौतमबुद्ध नगर – 73%
-
बलिया – 73%
-
मिर्जापुर – 73%
-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया3 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured3 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद2 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


