Uncategorized
ये मुस्लिम शख्स पुल*वामा के श*हीद परिवार को देगा 110 करोड़, जानिए कौन है मुर्तज़ा…
पुलवामा घटने में शहीद हुए जवानों को कोटा के रहने वाले मुर्तजा अली ने 110 करोड़ रुपये देने की पेश केश की है। इसलिए लिए उन्होंने मोदी ख़त लिखा और जल्दी ही वह उनसे मुलाकात करना चाहते हैं। आपको बता दें कि यह पैसा मुर्तजा अली अपने टैक्सेबल आय से देंगे। हालाँकि मुर्तजा अली कोटा के रहने वाले हैं लेकिन वह काफी समय से मुंबई में काम कर रहे है। उनकी फैमली का ऑटोमोबाइल का बिजनस है.

लेकिन उनके बारे में पैसे देने के ऐलान करने ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि वह जन्म से ही नेत्रहीन है। उन्हें कुछ प्रतिशत ही दिख पाता है।
उन्होंने कोटा के कॉमर्स कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। दरअसल एक बार वह एक पेट्रोल पम्प पर खड़े थे। इस दौरान वहां पर एक आगमी फोन पर बात करने लगा। इसकी वजह से वहां पर एक हादसा हो गया और वहां आग लग गई।

इसके बाद से मुर्तजा अली ने इस पर ध्यान दिया और उनके दिमाग में उथल पुथल शुरू हो गई और वह काम पर लग गए। लम्बी मेहनत के बाद उन्होंने एक फ्यूल बर्न रेडियेशन टेक्नोलॉजी का अविष्कार किया। इसके ज़रिये जीपीएस या फिर कैमरा के बिना ही कोई भी वाहन को ट्रेस किया जा सकता है। इसके बड़े में उन्होंने एक बहुत बड़ी रकम मिली।

अब वह उस रकम का इस शानदार काम करने के लिए इस्तमाल करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर अखबार तक में उनकी चर्चा हो रही है और लोगों का कहना है कि जो लोग मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाते हैं उन्हें मुर्तजा अली के बारे पढ़ना चाहिए। मुर्तजा अली उन सभी लोगों के लिए एक मॉडल बन सकते हैं जिनके पास पैसों की कोई कमी तो नहीं है लेकिन उनका दिल कंगाल है।

ऐसे लोगों को मुर्तजा अली से सीखने की ज़रुरत है और सोशल मीडिया देशभक्तों को भी इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





