Connect with us

Uncategorized

यहां जानिए क्या है आज़म खान के सपा-बसपा गठबंधन के विरोध की सच्चाई… देखिये विडियो.

Published

on

सपा बसपा गठबंधन से समाजवादी पार्टी में फूट पड़ती हुई नजर आ रही है दोस्तों आजम खान ने खोली जुबान सपा बसपा गठबंधन के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आजम खान सपा बसपा गठबंधन से न खुश नजर आ रहे है क्या वीडियो की सच्चाई आइए जानते हैं 12 जनवरी 2019 को बीएसपी सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के फाइव स्टार होटल में साझा प्रेस वाड्रा करके पार्टी की गठबंधन का ऐलान कर दिया है इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि जिसने मायावती का अपमान किया उसने मेरा अपमान किया आइए आपको अखिलेश यादव के शब्द बताते हैं अखिलेश यादव ने कहा कि मैं एक बार फिर मायावती को धन्यवाद देता हूं.

क्योंकि उन्होंने बराबर का एक दूसरे का सम्मान किया है इस गठबंधन में आगे अखिलेश यादव ने कहा कि आज से समाजवादी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस बात को गांठ बांध ले की आदरणीय मायावती जी का सम्मान मेरा सम्मान है और अगर भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता आदरणीय मायावती जी का अपमान करता है तो मुझे समझ लेना कि वह उनका अपमान नहीं यह मेरा अपमान है हम समाजवादी है और समाजवादियों की विशेषता होती है कि वह दुख और सुख दोनों में बराबर के हिस्सेदार होते हैं.

इसलिए हमें इस रिश्ते को मजबूती के साथ और आगे बढ़ाना है दोस्तों आपको बता दें कि इस गठबंधन के बाद आजम खान यानी कि समाजवादी के कद्दावर नेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि बसपा को वोट देने से बेहतर होगा कि भाजपा को वोट दे दो उस वीडियो में आजम खान यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि शर्म नहीं आती, नाम ले लेकर कहूं, किस मुंह से मुखालिफत करते हो और आगे उन्होंने कहा कि बसपा की हिमायत करोगे.

कोई शर्म हया नाम की चीज नहीं रह गई कोई गलत और खुद्दारी नाम की चीज नहीं रह गई घर बैठे होते लेकिन कम से कम बसपा का झंडा नहीं लगाया होता कम से कम इतनी गैरत का तो सबूत देती क्या संदेश दे रहे हो क्या बताना चाहते हो जलील करना चाहते हो हमारे जैसे लोगों को आगे उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी सी भी शर्म है तो बीजेपी को वोट करो.

आपको बता दें कि आजम खान की इस वीडियो को यह कह कर वायरल किया जा रहा है कि वह sp-bsp की गठबंधन से खुश नहीं है जबकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है आपको बता दें कि आजम खान दोस्तों आपको बता दें कि यह वीडियो 2 साल पुराना है ।।आगे देखें वीडियो में।।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

Published

on

बलिया।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सह-प्रबंध निदेशक सौम्या प्रसाद द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के सुविचार “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को दोहराते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ और संकल्पित रहने का संदेश दिया।

इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने खूब सराहा। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को साझा किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि अब विद्यार्थी जीवन की नई उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने छात्रों को अपनी क्षमताओं और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने कहा कि छात्रों की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय हर संभव सहयोग करता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित शिक्षक आनंद मिश्रा, भौतिक विज्ञान शिक्षक इरफान अंसारी, वाणिज्य विभाग के लेखा शिक्षक संजीव सिंह, अर्थशास्त्र शिक्षक आशुतोष सिंह, जीव विज्ञान शिक्षिका शिवांगी, हिंदी शिक्षक चंद्रकेश गुप्ता सहित अभिषेक जायसवाल, असलम अंसारी, अफ़ज़ल ख़ान तथा कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Continue Reading

Uncategorized

जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Published

on

बलिया।  जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!

Published

on

बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।

नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।

राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!