featured
बांसडीह तहसील में महिला अधिकारियों की फौज, एक और महिला ऑफिसर ने संभाला चार्ज
बलिया। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। प्रदेश स्तर पर चर्चाओँ में रहने वाली बलिया की बांसडीह तहसील में पुलिस और प्रशासनिक जिम्मेदारी अब महिलाओं के हाथ में हैं। जहां दुष्यंत कुमार मौर्य के तबादले के बाद बांसडीह तहसील की SDM का चार्ज सीमा पांडेय को दिया गया है। और बांसडीह में सर्किल ऑफिसर के रूप में प्रीति त्रिपाठी हैं। साथ ही बांसडीह तहसील की नायाब तहसीलदार भी एक महिला ही हैं। जिनका नाम अंजू यादव है। तहसील में प्रमुख पदों पर महिला अधिकारियों के होने से अब लोगों को प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
गौरतलब है कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी हैं। ऐसे में बांसडीह तहसील क्षेत्र चर्चाओं में रहता है। हालांकि बांसडीह अपने आप में शांत प्रिय है फिर भी अधिकारियों की तैनाती जिला प्रशासन द्वारा बड़े ही सूझबूझ के साथ की जाती रही है। तहसील में प्रमुख पदों पर पदस्थ महिलाओं के काम की हर तरफ तारीफ हो रही है। CO प्रीति त्रिपाठी और नायाब तहसीलदार अंजू यादव ने चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में तहसील में काम किया।
बांसडीह एसडीएम पद पर सीमा पांडेय दूसरी अधिकारी है। लोगों के बीच चर्चा है कि सीमा पांडेय भी तेज महिला अधिकारी हैं। 2016 बैच की पीसीएस ऑफिसर सीमा पांडेय राय बरेली और लखनऊ में उपजिलाधिकारी रह चुकी हैं। बलिया शहर में भी कार्यकाल सराहनीय रहा। गुरुवार को उन्हें बांसडीह का चार्ज मिल गया। बांसडीह तहसील की सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी के काम की भी काफी तारीफ होती है। पद पर आते ही प्रीति त्रिपाठी ने कहा था कि क्षेत्र में अराजक तत्वों पर पुलिस का विशेष ध्यान रहेगा। किसानों के खेत में लगे पंपिंग सेट खोलने वाले, वाहन चोरों को चिन्हित करने, गलत काम करने वालों को हिदायत दी गई।
वहीं कोतवाल श्रीधर पांडेय उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए चौकन्ना हैं जिससे इलाका में शांति कायम है। बांसडीह तहसील में पहली पोस्टिंग पाने वाली नायब तहसीलदार अंजू यादव की चर्चा भी क्षेत्र में कम नही है। अंजू यादव ने जैसे ही चार्ज लिया था समस्याओं का अंबार था। लेकिन गांवों में पहुंचकर सालों पुराने मामलों का समाधान अंजू यादव ने कराया। जिसकी आज हर तरफ वाह वाही हो रही है। महिला अधिकारियों के बांसडीह में आने पर क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


