बलिया स्पेशल
बलिया में अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल, रोगी को गोद में उठाकर पहुंची महिला
बलिया के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग में लचर व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। बुधवार को स्ट्रेचर के अभाव में एक महिला अपने देवर को गोद में उठाकर वार्ड में पहुंची तो एक झटके में ही सरकार के सभी दावे तार-तार होते नजर आने लगे।
दुबहड़ थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी 27 वर्षीय सनोज की तबियत बुधवार की दोपहर खराब हो गयी। पेट दर्द से कराहते युवक को अस्पताल ले जाने के लिये परिजनों ने 108 नम्बर के एम्बुलेंस को फोन किया।
उनके मुताबिक काफी इंतजार के बाद भी जब एम्बुलेंस नहीं मिली तो सनोज की भाभी रानी व बहन संगीता दोपहर में टेम्पो से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गयी। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को भर्ती कर दिया। दवा आदि देने के बाद कर्मचारियों ने मरीज को इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित मेडिकल वार्ड के बेड संख्या तीन पर ले जाने को कहा।
बीमारी के चलते चलने-फिरने में असमर्थ सनोज को वार्ड तक ले जाने के लिये रानी व संगीता ने कर्मचारियों से गुहार लगायी लेकिन कोई भी इसके लिये तैयार नहीं हो सका।
इसके बाद उन्होंने स्ट्रेचर मांगा ताकि आसानी से बेड तक ले जा सके, परन्तु अस्पतालकर्मियों ने स्ट्रेचर भी मुहैया नहीं करा सके। तब रानी ने देवर को गोद में उठा लिया तथा नंगे पांव अस्पताल के रैम्प (सीढ़ी) से लेकर मेडिकल वार्ड में पहुंच गयी। युवक को गोद में उठाकर गुजर रही महिला को देख लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया साथ ही रानी के हौसले को सलाम किया।
वही इस जिला अस्पताल के प्रभारी वीपी सिंह ने इस प्रकार के किसी मामले की जानकारी नहीं है। भर्ती होने वाले मरीज को वार्ड तक पहुंचाने के लिये इमरजेंसी में कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। स्ट्रेचर नहीं देना अथवा रोगी को वार्ड में नहीं पहुंचाना गलत है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
-
featured5 days agoबी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
-
featured1 week agoBHU के शिक्षाविद् अजीत सिंह बनें जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रिंसिपल
-
featured3 weeks agoफेफना थाने में जनसुनवाई व्यवस्था को मिला नया आयाम, एसपी ने किया उद्घाटन
-
फेफना2 weeks agoफेफना पुलिस ने जन चौपाल के माध्यम से बढ़ाई कानूनी जागरूकता
-
featured1 week agoफेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन


