Uncategorized
विंग कमांडर अभिनंदन लौटे भारत, आते ही सबसे पहले कही ये बात
विंग कमांडर अभिनंदन जो कि भारत की एक हीरो बन चुके हैं। वैसे तो भारत का हर एक जवान भारतीयों के लिए हीरो है लेकिन ये जवान पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को अपने देश से भगाते हुए पाकिस्तान की सीमा में जा पहुँचा। इसके बाद पाकिस्तानियों ने अभिनंदन के विमान को निशाना बनाया और अभिनंदन का जहाज क्रैश हो गया। विमान में अभिनंदन के साथ एक और जवान मौजूद था लेकिन जब विमान क्रैश हुआ तो विमान की जलने से उस जवान की मौत हो गई अभिनंदन ने पैराशूट लेकर हवा में छलांग लगा दी इसके बाद वह पाकिस्तान की सर जमीन पर उतर गए।

पाकिस्तान में उतरने के बाद अभिनंदन ने वहां के लोगों से सवाल किया कि क्या यह भारत है। जिसके बाद एक शरारती बच्चे ने उनसे कहा कि हां यह भारत है तो उन्होंने पाकिस्तान की सरजमीन पर भारत माता की जय का नारा लगाया लेकिन कुछ समय के बाद उन्हें पता चला कि यह हिंदुस्तान नहीं पाकिस्तान है। जिसके बाद अभिनंदन ने अपनी जेब में रखे हुए कुछ जरूरी दस्तावेज को अपने मुंह में डालकर निगल गए और कुछ को पानी में बहाने पीने की कोशिश की कुछ समय के बाद सेना ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया।

अब 60 घंटे पाकिस्तान में बिताने के बाद अभिनदंन अपने देश वापस आ गए है। जब बाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना अभिनंदन को लेकर पहुची तो 7 मिनट तक वो उन्ही के साथ खड़े रहे फिर पाकिस्तान की सेना ने कागजी कार्रवाई करके अभिनंदन को भारत को सौंप दिया। भारत पहुचते ही भारत की सेना के अफसरों ने अभिनंदन से हाथ मिलाया और उन्हें गले लगा लिया।

इस दौरान उन्होंने सेना के अधिकारियों से कुछ कहा जिसके बाद मीडिया ने सेना के अधिकारियों से पूछा कि अभिनंदन ने उनसे क्या कहा तो उन्होंने बताया कि अभिनंदन ने कहा कि वह अपने देश लौटने पर काफी ज्यादा खुश हैं। आपको बता दे की अभिनंदन के बॉर्डर के द्वारा हिंदुस्तान में आने का वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें यह दिख रहा है कि अभिनंदन पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बॉर्डर पर आए और वहां पर 7 मिनट तक उन्हीं के साथ खड़े रहे जिसके बाद वह कागजी कार्यवाही के बाद भारत की सरजमीन के अंदर आ गए।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





