featured
क्या तीसरे SP कर पाएंगे रिटायर्ड फौजी हत्याकांड का खुलासा- दिनदहाड़े घर में घुस कर हुई थी हत्या
बलिया। अच्छी पुलिसिंग व्यवस्था की ढौंस जमाने वाली प्रदेश की योगी सरकार के लिए बलिया का यह घटनाक्रम सच का आईना है। बीते नवंबर 2020 में शुक्रवार की देरशाम घर में घुसकर हुई रिटायर्ड फौजी की हत्या का खुलासा करने में आज तक पुलिस नाकाम है। जबकि इसमें तुरंत खुलासे की बात तत्कालीन एसपी देवेंद्र नाथ ने भी कही थी, इसके बाद बलिया एसपी की कमान संभाले एसपी डा. विपिन टाडा भी बहुत हाथ पैर मारे, लेकिन नतीजे तक नहीं पहुंच सकें। अब नए एसपी राजकरण नैय्यर से फौजी की बेवा को बहुत सारी उम्मीदें हैं। अब देखना यह है कि एसपी नैय्यर कब तक मामले का खुलासा कर पाते हैं।
ज्ञात हो कि बीते नवंबर 2020 में दिन शुक्रवार समय शाम के वक्त घर में घुसकर रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी गई थी। मूल रुप से जलालपुर निवासी 57 वर्षीय रमेश प्रताप सिंह का शव घर के लॉन में पड़ी मिली। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में कोहराम मच गया था। इस घटना के पीछे के कारणों की तलाश में पुलिस वारदात के बाद से ही जुटी हुई है। बताया जाता है कि नौ सेना से रिटायर होने के बाद रमेश जलालपुर में ही एनएच 31 के किनारे मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। उन्होंने कुछ साल पहले गांव से सटे न्यू बहेरी में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। उनके दो पुत्रों में बड़ा मुकेश सिंह बाहर रहता है, जबकि छोटो रुपेश वाराणसी गया हुआ था।
घर में मौजूद रमेश की पत्नी शीला शाम को मंदिर पूजा करने चली गयीं। कुछ देर बाद वह लौटी तो पति गायब थी। उन्हें लगा कि आसपास ही कहीं गये होंगे और थोड़ी देर में वापस आ जायेंगे। काफी देर बाद तक जब वह नहीं लौटे तो शीला तलाश करने लगी। इसी बीच रात के करीब साढ़े 10 बजे उनकी नजर लॉन में पड़ी जहां पर रमेश जमीन पर औंधे मूंह गिरे हुए थे। उन्होंने आवाज देकर कुछ और लोगों को बुलाया। सभी नजदीक पहुंचे तो रमेश की मौत हो चुकी थी। उनके गले पर धारदार हथियार से किये गये हमले का जख्म मौजूद था। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घटनास्थल की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था।
घटना के तुरंत बाद तत्कालीन एसपी देवेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द खुलासा करने का वादा किया था, लेकिन कर नहीं पाए, फिर उसके बाद एसपी का तबादला हो गया था। इसके बाद चार्ज संभाले एसपी डा. विपिन टाडा से बहुत उम्मीद थी, लेकिनन अफसोस उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में नवागत एसपी राजकरण नैय्यर से बेवा को बहुत सारी उम्मीदें हैं। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने इस मामले पर कहा कि पुराने सारे मामलों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टीमेें भी गठित की जा रही है। पुलिसिंग व्यवस्था को और भी ज्यादा दुरूस्त की जाएगी।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा


