Uncategorized
बलिया- जमाखोरी पकड़ने के लिए जब डिप्टी कलेक्टर और सीओ सिटी बने आम आदमी
बलिया डेस्क: लॉकडाउन के बीच, कालाबाजारी और जमाखोरी कहीं न हो, इसकी जांच करने के लिए प्रशासनिक और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी गुरुवार को आम आदमी बनकर सड़क पर निकले। सब्जी, फल की विक्री में ओवररेटिंग और हर दुकान पर रेट सूची लगी है या नहीं, इसकी जांच की गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सर्वेश कुमार यादव और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह एक आम आदमी की तरह बाइक से निकले। मंडी समिति व शहर की विभिन्न फल व सब्जी की दुकानों पर जाकर खरीद के लिए भाव पूछे। हालांकि करीब दो घंटे तक भ्रमण के दौरान ओवररेटिंग की शिकायत तो नहीं मिली, पर कई दुकानों पर रेट सूची नहीं मिलने पर तत्काल लगाने को कहा। कुछ दुकानों पर खड़े होकर सूची चस्पा भी करवाई।
दोनों अधिकारी सबसे पहले चित्तू पांडेय चौराहे के पास स्थित सब्जी मार्केट में पहुंचे। वहां उन्होंने कई दुकानदारों से सब्जी खरीदने के लिए भाव पूछे। फिर ओकडेनगंज व गुदरी बाजार में जाकर सब्जी की दुकानों पर नजर दौड़ाई और खरीद कर रहे लोगों से भी बातचीत की।
इस तरह करीब दो घंटे तक आम आदमी बनकर शहर में सब्जी, फल, किराना के विभिन्न दुकानों पर घूमते रहे। इसके बाद मंडी समिति गए और वहां देखा कि कोई व्यक्तिगत खरीद के लिए तो नहीं आया है। चेकिंग के दौरान चेहरे पर मास्क लगे होने की वजह से किसी को भनक तक नहीं लगी कि भाव पूछने वाला व्यक्ति कोई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी हैं। यह कार्रवाई जिले के अन्य नगर क्षेत्र में भी की गई।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
बलिया3 weeks ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
-
फेफना3 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी
-
featured1 week agoतीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
-
featured7 days agoबेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
-
featured5 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान





