Uncategorized
वह लोग जिनसे कब्र में सवाल जवाब नहीं होगा , कब्र में इनके ….
अस्सलाम वालेकुम प्यारे भाइयों और बहनों आज हम आपको बताएंगे अजाबे कब्र के बारे में 8 ऐसे लोग हैं जिनके ऊपर कब्र के आजाब नहीं होते वह खुशनसीब लोग नबी ,शहीद ,जिहाद में लड़ने वाले, ताऊन में मरने वाले, ताऊन में सब्र करने वाले ,बच्च,जुमा के दिन मरने वाल, सुरे इखलास पढने वाले रात के वक्त सूरह मुल्क पढ़ने वाले ।

आइए जानते हैं इन लोगों के ऊपर कब्र के आजाब क्यों नहीं होते।नबी के बारे मे कहा गया है जब जमहूर उलमा और अंबिया इकराम का हिसाब नहीं होगा क्योंकि क्योंकि उनका अगर कबर में हिसाब नहीं होगा तो उनका हिसाब नहीं होगा और उन्हें जननत मे डाल दिया जाएगा। दूसरा शहीद के बारे में कहा गया है कि उन्हें मुर्दा ना कहें कि शहीद हमेशा जिंदा रहेंगे कुरआन पाक में शहीद के बारे में कहा गया है कि वह जिंदा है.

उन्हें मुर्दा ना कहो अल्लाह की तरफ से खिलाए पिलाए जाते हैं लेकिन तुम इस बात का इलम नहीं रखते हो अल्लाह ताला ने उन्हें जिंदा रखा हुआ है। अगला नंबर जिहाद करने वालों का आता है जहाद की तैयारी करने वालों का असल मकसद यही है कि वह दिन और दीन हक के लिए लड़ रहे हैं हक के लिए लड़ना आपको बुनियादी तौर पर हिसाब किताब से बचाता है ताउन में मरने वाले से मुराद वह है जो लोग बीमारी में मरते हैं बीमारी में मरने वालों के ऊपर अल्लाह ताला की शफकत होती है ।

जो लोग बीमारी में मरते हैं वह मरने से पहले अपने जिस्म को अल्लाह ताला के पास जाने के लिए पाक साफहोते हैं बीमारी से पाक साफ हो करके अल्लाह ताला के पास होते हैं बीमारी इंसान के गुनाहों को खत्म कर देती और गुनाहों को साफ करके अल्लाह ताला के पास जाता है तो ऐसे लोगों के हिसाब किताब नहीं होता वह लोग ऐसे ही होते हैं जैसे उनकी मां ने उन्हें अभी जाना पाक साफ एक बच्चे की तरह अगला नंबर है तो उनमें सब्र करने वाला सब्र के बारे में फरमान क्या है कि आप सब लोग जानते है इननलल्लाह मअससाबीरीन अल्लाह ताला सब्र करने वाले के साथ है.

अल्लाह उसका दोस्त है अल्लाह किसका दोस्त है जो अल्लाह पे तवक्कल करे अल्लाह उसका दोस्त है तो अल्लाह सब्र करने वालो के साथ है उम्मते मोहम्मदी में 70 करोड़ लोगों का ज़िक्र है जो सब्र करने वाले है अल्लाह उनके साथ है ।छोटे बच्चे जो पैदा होते है वो कुछ नही जानते हर गुनाह से पाक होते है वो जन्नत में जायगे।इसके बाद जुमे को मरने वाला उस दिन अल्लाह ताला ने बख्शीश का कहररखा है।हर रात सूरह मुल्क पड़ने वालो से अल्लाह ताला की हिसाब में सवाल जवाब की बंदिशो को रोकदिया जाता है और अब आखिरी है मरजे मौत में 3 बार सूरः इखलास पढ़ने वाला जो शख्स 3 मर्तबा कुल वल्लाह हु अहद अल्लाहू समद लम यलिद वलम यूलद पड़े वो यह वो शख्स है जो अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त पर अपने ईमान की दलालत करता है.

और वो जानता है अल्लाह की पाक ज़ात उसे माफ करेगी।और 3 दफा सूरः इक्लास पड़ने से पूरे क़ुरआन के पढ़ने का सवाब मिलता है जो इतना सवाब लेकर जारहे उस शख्स की कैसे पकड़ होसकती है और ये याद रखियेगया ये सब अल्लाह के फ़ज़ल से होता है कोई ये सोचे कि अपनी नेकियों के बल पे जन्नत में चला जायेगा।नाजरीन ऐसा मुमकिन नही।हमेशा अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त से मदद मांगनी चाहिए हमारे गुनाहो को बक्श दे और डरते रहना चाहिए अल्लाह हम सबको गुनाहों से बचने की तौफ़ीक़ दे और नेक आमाल करने की आमीन।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





