Uncategorized
कामयाबी का असल वजीफा: ये अमल करलें कामयाबी आपका मुकद्दर बन जाएगी, मौलाना ने राज़ बताया
दोस्तों सलाम वालेकुम रहमतुल्ला हे व बरकातहू दोस्तों आज हम आपके लिए मौलाना तारिक जमील साहब का एक ऐसा बयान लेकर आए हैं जिसमें उन्होंने सक्सेस होने का वजीफा बताया है दोस्तों आज दुनिया में हर इंसान सक्सेस होना चाहता है लेकिन उसे सक्सेस मिलती नहीं है वह कामयाबी के पीछे भागता है लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं होता तो आइए दोस्तों आपको मौलाना तारिक जमील साहब का सक्सेस पाने के लिए वजीफा बताते हैं दोस्तों मौलाना तारिक जमील साहब ने फरमाया कि कुरान मेरे अल्लाह का इल्म है और मेरे नबी के मुंह से निकली हुई बातें हदीस हैं.
दोस्तों अल्लाह पाक ने कुरान में इंसानों को कसम खा खा कर समझाया है अल्लाह पाक ने कुरान में कई जगह कसम खाके अपने बंदों को समझाने की कोशिश की है और आखिर में एक कसम खाई दोस्तों मौलाना तारिक जमील साहब ने कहा कि इन 4 बातों को अपनी बुनियादी मना लो तुम्हें नौकरी मिले चाहे ना मिले तुम्हें कुछ मिले या ना मिले लेकिन तुम खुशहाल बनकर जिओगे.

दोस्तों अल्लाह पाक ने कुरान में फरमाया वल असर योनि इसका मतलब कि मुझे कसम है जमाने की फिर अल्लाह ने आगे फरमाया इन्नल इंसाना लगी खुसर यानी कि यकीनन सारे इंसान खसारे में है फिर अल्लाह ने आगे फरमाया ४ काम करने वाले नाकामी से बच सकते है दोस्तो नाकामी किसे कहते है अल्लाह कि नजर में नाकाम होना या अल्लाह राज़ी ना होना ही नाकामी है और अल्लाह की नजर में कामयाब हो जाना ही कामयाबी है दोस्तो जन्नत का मिल जना कामयाबी है और जहन्नुम में गिर जाना नाकामी है.

दोस्तो मौलाना ने फरमाया पैसे का मिल जना ये वक्ती कामयाबी है पैसे का ना मिलना वक्ती नाकामी है लेकिन असल कामयाबी और नाकामी तो जन्नत और जहन्नुम है दोस्तो अल्लाह ने फरमाया ४ काम करने वाले बच जाएंगे नाकामी से पहला वो जिसने इमान लाया और दूसरे जिन्होंने अच्छे अमल किए दोस्तो अच्छे अमल नाकामी से निकलने की दूसरी शर्त है और तीसरी चीज जिन्होंने हक कि दावत दी ये तीसरी शर्त है और चौथी बात जिसने सब्र की दावत दी और सब्र किया मेरे दोस्तो वहीं असल कामयाब है।। आगे देखें वीडियो में।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured6 minutes agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





