बलिया
वैवाहिक कार्यक्रम में आए वेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के सरियांव मनोवीर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक वाराणसी के एमएस कैटर्स में वेटर का काम करता था।
युवक की मौत के बाद अचानक हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि सरियांव मनोवीर निवासी धर्मेंद्र यादव के यहां सोमवार को एक मांगलिक कार्यक्रम था। जिसमें वाराणसी के एमएस कैटर्स में देवरिया जनपद के लाररोड थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर-2 निवासी कैफ (18) पुत्र रियाजुद्दीन वेटर का काम करता था।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात करीब 2 बजे कैफ पानी पीने के लिए उठा और पास के बिजली पोल के पास फिसलकर गिर गया। साथियों ने सूचना मालिक धर्मेंद्र यादव को दी। सुबह युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने जरूरी कार्रवाई करते हुए घटना को जानकारी थाना नगरा व उसके परिजनों को दी। उधर नगरा थाने से पहुंचे एसआई रामशकल यादव ने पंचनामा कर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। एसएचओ सिकन्दरपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करेंट की जद में आने से प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


