Connect with us

बलिया स्पेशल

वोटिंग में बलिया सबसे पीछे, सलेमपुर और घोसी में इतने फीसदी हुआ मतदान

Published

on

अंतिम चरण के लिए हो रही वोटिंग अब खत्म हो चुकी है   बलिया को छोड़कर सभी सीटों पर औसतन मतदान 53 प्रतिशत के आसपास रहा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 54.37 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 23 मई को होगा।

पूर्वांचल की आठ सीटों पर 6 बजे तक मतदान

वाराणसी 53.58 प्रतिशत
घोसी   53.63 प्रतिशत
सलेमपुर 52.72 प्रतिशत
बलिया 49.19 प्रतिशत
गाजीपुर 55.42 प्रतिशत
चंदौली  56.10  प्रतिशत
मिर्ज़ापुर 59.21 प्रतिशत
राबर्ट्सगंज 54.89 प्रतिशत

 

पूर्वांचल की आठ सीटों पर 5 बजे तक मतदान
वाराणसी 53.44 प्रतिशत
घोसी   53.37 प्रतिशत
सलेमपुर 51.2 प्रतिशत
बलिया 49.42 प्रतिशत
गाजीपुर 55.42 प्रतिशत
चंदौली  56.3  प्रतिशत
मिर्ज़ापुर 59.25 प्रतिशत
राबर्ट्सगंज 54.00 प्रतिशत

अलसुबह दिखा उत्साह
सभी सीटों पर मतदान को लेकर अलसुबह से ही खासा उत्साह देखा गया। सात बजे से पहले ही कई केद्रों पर मतदाताअों का कतार लग गई। कुछ केंद्रों पर ईवीएम की खराबी से वोटर परेशान भी हुए। एक दो केद्रों पर बिना वोट दिये भी वोटर लौट गए। राबर्ट्सगंज, वाराणसी अौर मिर्जापुर में विभिन्न मांगों को लेकर मतदाताअों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। इन्हें समझाने की कोशिश में अधिकारी लगे रहे।

मोबाइल ले जाने पर लगी पाबंदी अंतिम समय पर हटाई
मोबाइल फोन लेकर मतदान करने पहुंचे लोगों को रोका गया तो काफी लोग घरों को लौट गए। इसकी सूचना जैसे ही प्रशासनिक हलके में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। तत्काल मोबाइल फोन पर लगी पाबंदी हटा ली गई। वायरलेस पर सूचना प्रसारित करके अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मोबाइल फोन लेकर पहुंचे मतदाताअों को मतदान केंद्र में जाने से न रोका जाए। उनके मोबाइल फोन केवल स्विच आफ करा दिये जाएं।

चंदौली में भाजपा-गठबंधन के कार्यकर्ता भिड़े
चंदौली में मुगलसराय के परशुरामपुर मतदान केंद्र के बाहर भाजपा-सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि मतदाता पर्ची फाड़ने पर विवाद हुआ। वहीं, घोसी में वोटिंग के दौरान पुलिस के साथ ग्रामीणों की झड़प हुई। बनकरा में काफी मतदाताअों का नाम सूची में नहीं होने पर गुस्सा फूट पड़ा।

 

पूर्वांचल की आठ सीटों पर 3 बजे तक मतदान
सीट         2019       2014
वाराणसी 46.50         48.62
घोसी   45.65           44.70
सलेमपुर  43.00       42.40
बलिया 42.56         43.94
गाजीपुर 45.85          45.00
चंदौली   48.61          45.00
मिर्ज़ापुर  42.73        42.80
राबर्ट्सगंज  46.87      44.00

पूर्वांचल की आठ सीटों पर 1 बजे तक मतदान
वाराणसी 37.34
घोसी  37.30
सलेमपुर 34.80
बलिया  35.03
गाजीपुर 35.66
चंदौली 35.96
मिर्ज़ापुर 36.78
राबर्ट्सगंज 39.14

पूर्वांचल की आठ सीटों पर 11 बजे तक मतदान
घोसी 20.49 प्रतिशत
सलेमपुर 22.6
बलिया  21.30
गाजीपुर 22.26
चंदौली 21.74
वाराणसी 25.22
मिर्ज़ापुर 25.30
राबर्ट्सगंज 22.81

पूर्वांचल की आठ सीटों पर नौ बजे तक मतदान
घोसी 9.45 प्रतिशत
सलेमपुर 9.24 प्रतिशत
बलिया  8.70 प्रतिशत
गाजीपुर 10.75 प्रतिशत
चंदौली 10.18 प्रतिशत
वाराणसी 9.90 प्रतिशत
मिर्ज़ापुर 13.20 प्रतिशत
राबर्ट्सगंज 9.15 प्रतिशत

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!