Connect with us

featured

बलिया के नौ ब्लाकों में आज मतदान, किसी भी स्थिति से निपटने को प्रशासन तैयार

Published

on

बलिया। जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के कुल 17 ब्लाकों में निर्वाचन कराया जाना है।इस चुनाव में दो तस्वीरें सामने आ रही हैं। जहां एक तरफ 17 में से 8 ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय है वहीं दूसरी ओर शेष 9 ब्लॉकों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जिन ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है उनमें 6 ब्लाकों में सिंगल नामांकन पत्र दाखिल किया गया है जबकि 2 ब्लाकों में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।

बैरिया में मधु सिंह, बेरूरबारी में भोला सिंह,दुबहड़ में रीता सिंह, गढ़वाल में अतुल प्रताप सिंह, मुरली छपरा में कन्हैया सिंह तथा 15 में राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा यह कल नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। वहीं, शुक्रवार को चिलकहर में बसपा समर्थित प्रत्याशी छोटेलाल राम ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिससे सपा समर्थित आदित्य गर्ग का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इसी प्रकार सिकंदरपुर के नवानगर ब्लॉक में निर्दल प्रत्याशी शौकत अली के नामांकन वापस लेने से भाजपा समर्थित उम्मीदवार पूर्व सांसद स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी के पुत्र केशव चौधरी का रास्ता

भी साफ हो गया है। अतः इन आठ ब्लाॅको में निर्विरोध निर्वाचन स्पष्ट हो गया है। लेकिन बाकी के 9 ब्लाकों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की जंग है सभी प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे हैं। इनमें सर्वाधिक प्रत्याशी स्वभाव से हैं। सुहाग के 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है जबकि रसड़ा से तीन, बांसडीह से दो,नगरा से तीन,मनियर से तीन, रेवती से दो, बिलहरी से दो,हनुमानगंज से दो तथा सीयर से 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर पुलिस की चौकस व्यवस्था की गई है।

मतदान के दौरान प्रवेश द्वार पर तलाशी लेने के साथ ही मतदान स्थल पर अनावश्यक लोगों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित किया गया है। इसके अतिरिक्त मतदान परिषर में मोबाइल लेकर जाना भी वर्जित है। ग़ौरतलब है कि मतदान एवं मतगणना के संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान वीडीओग्राफी की जायेगी।

 

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

featured

Published

on

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!