Uncategorized
सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा का बहिष्कार, जनता बोली “काम नहीं तो वोट नही”
बलिया– सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा सिकन्दरपुर के अन्तर्गत रविवार की दोपहर गांव के ग्रामीणों व कुशवाहा समाज के लोगों ने वर्तमान सलेमपुर सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा का बहिष्कार किया। गांव के युवाओं ने सांसद के विरोध मे तरह-तरह की लिखी हुई सूक्तियों का बोर्ड लेकर व “काम नही तो वोट नहीं”। “मोदी से बैर नहीं रविन्द्र कुशवाहा आपकी खैर नही” आदि नारेबाज़ी करते हुए गांव में भ्रमण कर वर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी का बहिष्कार किया।
इस दौरान गांव के लोगों ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा अपने पूरे कार्यकाल मे कभी भी हमारे क्षेत्र में नहीं आए और ना ही क्षेत्र में किसी तरह का कोई विकास कार्य हुआ, जिसका जीता जागता उदाहरण बघुड़ी सरियाव मार्ग की जर्जर स्थिति है।
ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी में 46 स्वास्थ्य कर्मियों का स्टाफ है, पर कभी भी इनकी 100% उपस्थिति दर्ज नहीं होती, इस स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ 8 से 10 की संख्या में कर्मचारी आते हैं, इस अस्पताल मे किसी भी तरह की कोई भी आपातकालीन व्यवस्था नही है।
इस संबंध मे सीएमओ व क्षेत्रीय विधायक आदि को भी इस बारे में अवगत कराया गया लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ गांव के ही एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि हमारे यहां क्षेत्र का सबसे बड़ा पशु हॉस्पिटल है लेकिन यहां पर किसी भी तरह की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। बिना पैसे दिए यहां पर कोई भी इलाज नहीं होता, गांव के युवकों ने कहा कि हम मोदी जी को जिताना चाहते हैं।
हमें मोदी जी से कोई बैर नहीं है हमें बैर ऐसे सांसद से है जो चुनाव जीतने के बाद कभी अपने क्षेत्र की खैर खबर भी नहीं लेतें। हम इसका विरोध कर रहे हैं पार्टी अगर यहां पर अपना उम्मीदवार बदलती है तो हम सभी मोदीजी के साथ हैं।
पूरा गांव भ्रमण करने के बाद वर्तमान सांसद का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि अगर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार नहीं बदलता तो ऐसी परिस्थितियों में हम सभी क्षेत्रवासी लोकसभा चुनाव-2019 मे नोटा बटन का प्रयोग कर ऐसे असंवेदनशील और उदासीन सांसद का विरोध करेंगे।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश7 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





